भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अपने काम के साथ ही अलग-अलग लुक को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर हॉट अवतार में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मोनालिसा साड़ी में भी बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आती हैं। वह अपने लुक से अक्सर फैंस का दिल धड़का देती हैं। आज मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को भी उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वे कमेंट बॉक्स में एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में मोनालिसा को व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है।
इसके साथ ही डीप नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। खुले हुए हल्के कर्ल बालों के साथ डार्क लिपस्टिक शेड और कानों में झुमके पहने मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है।
272 total views, 1 views today