uttar pradesh : यूपी के एटा में एक शख्‍स नेअपने दोस्‍त की बीवी का किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा

Spread the love

uttar pradesh : यूपी के एटा में एक शख्‍स की अपने दोस्‍त की बीवी पर लम्‍बे समय से बुरी नजर थी। आरोप है कि कुछ महीने पहले एक दिन वह शख्‍स जबरन घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह डरा-धमकाकर लगातार संबंध बनाता रहा। महिला प्रेग्‍नेंट हो गई तो उसने उसका अबॉर्शन भी करा दिया। काफी समय तक महिला यह सब बर्दाश्‍त करती रही लेकिन बुधवार को उसका सब्र जवाब दे गया तो थाने पहुंचकर उसने सारा राज खोल दिया।

Gorakhpur: Man rapes wife with friends, films act to blackmail

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना एटा के मिरहची थाना क्षेत्र की है। महिला के आरोपों के मुताबिक आरोपी वीरेश निवासी इखोना थाना ढोलना कासगंज कुछ महीने पहले उसके घर में जबरन घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी डरा-धमकाकर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसका पता वीरेश को चला तो उसने महिला का गर्भपात करा दिया।

वीरेश की हरकतें लगातार जारी रहीं और धमकी के चलते पीड़िता डरी रही। लेकिन बुधवार को पीड़िता का सब्र जवाब दे गया। उसने थाना मिरहची जाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मिरहची छतरपाल सिंह का कहना है कि आरोपी और पीड़िता के पति किसी अन्‍य राज्य में काम करते हैं। आरोपी का पीड़िता के घर पर आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया और बाद में गर्भपात भी करा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : 10% गिरा सरकारी बैंक का मुनाफा, फिर भी शेयर में उछाल, 52 हफ्ते के हाई पर भाव

 284 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gujarat में केजरीवाल ने घोषित किया CM का चेहरा, ईसूदान गढ़वी की उम्मीदवारी पर लगी मुहर

Fri Nov 4 , 2022
Spread the loveगुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम कैंडिडेट अनाउंस कर दिया है। AAP का गुजरात में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि इशुदान गढ़वी होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ने […]

You May Like