Mumbai News: आइसक्रीम के अंदर मिली हैरान कर देने वाली चीज, महिला पहुंची पुलिस स्टेशन

Spread the love

Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। इस आइसक्रीम कोन के अंदर महिला को इंसान की उंगली का एक टुकड़ा मिला। जिसे देख महिला हैरान रह गई। इसके बाद महिला अपने नजदीकी मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची और इसके बारे में जानकारी दी।

आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली

जिसके बाद पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम से मिली इंसानी उंगली को एफएसएल (फोरेंसिक) में भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

महिला का दावा

महिला ने बताया है कि उसने यम्मो आइसक्रीम से ऑनलाइन इस आइसक्रीम को ऑर्डर की थी। इतना ही नहीं उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी और तभी उसे लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है। उसने एक बाइट ली और उसे लगा कि उसके मुंह में क्या आ गया है, फिर उसने अपने मुंह से वो टुकड़ा निकाला और देखा तो उसे पता चला कि ये किसी इंसान की उंगली है। इसे देखते ही वह हक्का-बक्का रह गया। जब देखी तो उसे अंगूठे पर नाखुन और उंगलियों के निशान भी दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उसने उंगली को सबसे पहले बर्फ में रखा और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मलाड पुलिस ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आइसक्रीम में मिली उंगली को एक बड़ी साजिश माना जा रहा है और मुंबई मलाड पुलिस ने सेक्शन 272 ,273 एंड 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:- NEET UG 2024: 1,563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द! छात्रों को फिर से देनी होगी परीक्षा

 47 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Salman Khan: सलमान खान ने क्यों कहा- थक चुका हूं और काफी भुगत चुका हूँ

Thu Jun 13 , 2024
Spread the loveSalman Khan: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, अप्रैल माह में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में उनका और उनके भाई अरबाज खान का बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा कि थक चुका हूं […]

You May Like