J&K : एक आतंकी राजौरी मुठभेड़ में हुआ ढेर, Army Dog ने दी कुर्बानी

Spread the love

J&K : मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। बताते चले की इस दौरान जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। भारतीय सेना का फीमेल लेब्रोडोर डॉग केंट भाग रहे आंतकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी को आगे बढ़ने में मदद कर रहा था। आतंकियों की तरफ गोलाबारी की जा रही थी। इस दौरान केंट को गोली लग गई और वो नीचे गिर गया। गोली लगने के चलते उसकी मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में एनकाउंटर ऑपरेशन के दौरान 'आर्मी डॉग' ने बचाई  हैंडलर की जान, खुद को कर दिया कुर्बान। Jammu Kashmir During the encounter  operation in Rajouri ...

6 वर्षीय डॉगी केंट ने भी दिया बलिदान
गोलीबारी के दौरान एक 6 वर्षीय डॉगी केंट ने भी बलिदान दिया। वह भाग रहे आतंकियों का पीछा कर रहा थी। आतंकी दनादन गोलियां बरसा रहे थे। अचानक एक गोली उसके सीने पर आकर लगी। उसने अपने हैंडलर की जान बचा ली, लेकिन वह नहीं बचाई जा सकी। शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं। मारे गए आतंकी के पाकिस्तान का होने का शक है।

एक आतंकी मार गिराया
एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी जिले के नरला इलाके में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। इस मुठभेड़ सेना का एक जवान शहीद हो गया है। एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को नरला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर सुरक्षाबल पहुंच गए।

शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं। मारे गए आतंकी के पाकिस्तान का होने का शक है।

मंगलवार से यह मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के एक दूरदराज के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ था। बाद में उसने दम तोड़ दिया था।

 215 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लौहपुरुष Sardar Patel पाकिस्तान को देना चाहते थे कश्मीर?, जानिए क्या है पूरा इतिहास

Wed Sep 13 , 2023
Spread the loveSardar Patel: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और लौहपुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल आज भी अपने कूटनीति क्षमता के लिए याद किए जाते है। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे। जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक […]

You May Like