Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और कन्या समेत 4 राशियों पर भगवान शिव की कृपा

Spread the love

Aaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 08 जनवरी 2024, सोमवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…

Aaj Ka Rashifal 08 January: धनु को मिलेगी तनाव से मुक्ति, जानिए बाकी  राशियों का हाल | Horoscope Today 08 January 2024 : Gemini, Cancer, Taurus,  and other signs check astrological prediction - Hindi Oneindia

मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। इसके साथ ही कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने वाली रहेगी। आप सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। जिससे उनकी पद प्रतिष्ठा भी बढ़ती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोग उत्साहित रहेंगे और वह साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहेगा। आज आपको अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। आप अपने जरूरी मामलों में लापरवाही करने से बचें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज आपका दिन नौकरी के मामले में ठीक रहेगा। आपको पारिवारिक विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप अपने किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान रहेंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे, तो ही कोई निर्णय आसानी से लिया जा सकेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको मानसिक चुनौतियों से घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको टारगेट मिलने से आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, जो लोग सरकारी योजना में धन लगाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उन्हें भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण काम लंबे समय से अटक रहे थे, तो उनके पूरे होने की संभावना बनती दिख रही है और पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी सेहत में चल रही गिरावटों से आपको राहत मिलेगी। माताजी को कोई आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसमें आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक  राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपके माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई खोई हुई चीज आपको वापस मिल सकती है, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज का दिन खर्चो को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपके दिन की शुरुआत भी सामान्य रहेगी। आप अपने परिवार में बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई डील फाइनल होगी, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते बेहतर मजबूत होंगे, क्योंकि यदि कोई मनमुटाव की स्थिति चल रही थी, तो वह दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छी सोचकर लाभ उठाएंगे। आपकी सभी सोचे समझे काम पूरे होंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन खर्च भरा रहेगा। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो उनकी ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज का दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहेगा। आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

 111 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

US : न्यूयॉर्क में माता की चौकी का आयोजन, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आयोजन

Mon Jan 8 , 2024
Spread the loveUS: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी दुनिया भर में घमासान मची हुई है। हर कोई 22 जनवरी को अयोध्या जाना चाहता है। बता दें की 22 जनवरी को रामलला अपने सिंघासन ने विराजमान होने वाले है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रामलला की […]

You May Like