Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा

Spread the love

Aaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 09 फरवरी 2024, शुक्रवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…

मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन खर्च भरा रहेगा। आज आपको अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ न मिलने से उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लिए आज का दिन समस्याओं भरा रहेगा। आज आपको आपने शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके कुछ विशेष कर दिखाने की इच्छा आज प्रबल रहेगी। आज के दिन आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आज अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में आपको किसी नए निवेश को करना अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। आज आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने घर का नवीनीकरण कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपका मन आज इधर-उधर के कामों में लग सकता है।  आप अपने लिए कुछ नए गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। बिजनेस में आ रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके साथ कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आपको धन का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आज आप मकान-दुकान आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला राशिफल

तुला राशि को आज लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज के दिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आज दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। किसी नए घर, मकान, दुकान को  खरीदने का सपना पूरा होगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप  इधर-उधर के कामों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस बनाए रखें।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने घरेलू कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी में अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दी, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। संतान की किसी बात को लेकर आप उनसे क्रोधित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी से करें, नहीं तो बाद में आपकी कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको व्यापार में आपका रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो उन्हें परेशान करेगा।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, गुरूवार का दिन मेष समेत इन 2 राशियों के लिए सबसे अच्छा

 109 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Haldwani : हल्द्वानी हिंसा क्यों भड़की ?, जानिए पूरा मामला

Fri Feb 9 , 2024
Spread the love Haldwani : गुरुवार 08 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में जमकर हिंसा हुई। अतिक्रमण हटाने गई टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम को चारों तरफ से उपद्रवियों ने घेरकर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी के इस हमले में 200 से अधिक पुलिस और अधिकारी […]

You May Like