Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और मिथुन राशि वालों का रुका काम होगा पूरा

Spread the love

Aaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 09 मार्च 2024, शनिवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…

मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो गति पकड़ेंगी और आपको अच्छा धन देंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लिए आज का दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको अपने मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगायें, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय कर पाएंगे। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत भी अवश्य मिलेगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आज का दिन बिजनेस के मामले में अच्छा रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो बॉस की सलाह आपके काम आएगी। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज के लिए जिद कर सकती है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप बिना सोचे समझे कोई डील फाइनल न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। किसी बाहरी व्यक्ति से आप कोई आवश्यक जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आप बिजनेस संबंधी कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या आपकी सही हो जाएगी। पिताजी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपुर मात्रा में मिलेगा और आप मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजेंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं गति पकडे़ंगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आप सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, जिसके कारण नौकरी में आपके बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे। हालांकि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझते सुलझते रह सकता है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहेगा। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपका मन कुछ कामों को लेकर परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज का दिन शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसे वह टीमवर्क के जरिए करके समय से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों का आज कुछ लोग विरोध कर सकते हैं, जिसका असर उनकी छवि पर भी पड़ेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मध्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आप यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि किसी संपत्ति की खरीद व फरोख्त की योजना बना रहे थे।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज का दिन सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्य क्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की कोशिश करें। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, तुला, वृषभ और वृश्चिक राशियों का चमकेगा भाग्य

 95 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Food Poisoning: हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से छात्रों की तबीयत बिगड़ी, इलाज जारी

Sat Mar 9 , 2024
Spread the loveFood Poisoning: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल से फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां गलत खाना खाने से करीब 50 छात्र बीमार पड़ गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहां का है मामला ? […]

You May Like