Rashifal : 26 जून को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Spread the love

Horoscope Rashifal 26 June 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 जून 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 26 जून 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

आज का दैनिक राशिफल | Aaj Ka Rashifal | Hindi - Ask Oracle

मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार में सद्भाव बनाये रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनेता से भेंट हो सकती है।

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार का भी ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

 385 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP Lok Sabha By Election Result : आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी की पुलिस से नोकझोंक, धर्मेंद्र यादव भाजपा के निरहुआ से आगे

Sun Jun 26 , 2022
Spread the loveAzamgarh Rampur By Poll Result 2022 Live Updates In Hindi: रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हो रही है। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम […]

You May Like