Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और वृश्चिक समेत इन 04 राशि रहें सावधान, जीवन में हो सकती है उथल-पुथल

Spread the love

Aaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 28 जून 2024, शुक्रवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…

मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने साथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विरोधी आपसे किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

वृषभ  राशिफल

वृषभ राशि के लिए आज का दिन पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। कलात्मक क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर छुपी कला बाहर निकलेगी। आपकी संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आप उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन खर्च भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान की खुशी के लिए उनके लिए कुछ वस्तुओं को लेकर आ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। पिताजी को कोई समस्या होने से आपको उन्हें डॉक्टरी चेकअप समय रहते करना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आप अपने घर की समस्याओं पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसा करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप साझेदारी में किसी काम को करेंगे, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपकी दी गई सलाह परिवार के सभी सदस्य मानेंगे। आप अपने लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई गुप्त राज पता चल सकता है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज का दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आपने यदि किसी लेनदेन को बिना सोचे समझे किया, तो उसमें आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको कुछ कामों में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। अपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहेगा। आज आप किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको कोई पारिवारिक समस्या यदि लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके प्रतिद्धंदी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मित्रों और सहकर्मियों से कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर नहीं करनी है और आप धन संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो उनसे आपको धोखा मिल सकता है। कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मुद्दा सुलझ जाएगा, जिससे आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार से अपने आसपास रह रहे लोगों को आकर्षित करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए काम की तलाश हो सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ेंगी, लेकिन आपको उनसे घबराएंगे नहीं। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप काम से दबे रहने के कारण अपने कामों पर थोड़ा ध्यान कम देंगे।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन 7 राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

 18 total views,  5 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Delhi Weather Today: पहली बारिश से दिल्ली में सड़कें लबालब, एयरपोर्ट पर टूटी छत

Fri Jun 28 , 2024
Spread the loveDelhi Weather Today: भारत में मानसून दस्तक दे दिया है। उत्तर भारत में मानसून के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार देर रात तक दिल्ली एनसीआर के इलाकों में जबरदस्त बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कों पर […]

You May Like