Actor Mangal Dhillon का निधन, इस बिमारी से थे पीड़ित

Spread the love

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता और मशहूर फिल्म निर्माता मंगल ढिल्लों का रविवार (11 जून) को लुधियाना में निधन हो गया। मंगल ढिल्लों लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें लंग कैंसर था। पिछले एक महीने से लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज (11 जून) सुबह उनकी अचानक से हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

Mangal Dhillon:अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर  दी जानकारी - Mangal Dhillon Passed Away Actor Yashpal Sharma Confirmed News  Of His Death - Entertainment News: Amar Ujala

मंगल ढिल्लों के निधन से उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंगल ढिल्लों ने पेंटर रितू ढिल्लन से 1994 में शादी की थी। पेंटर रितू ढिल्लन अपने पति के प्रोडक्शन के काम में हाथ बंटाती थी। मंगल ढिल्लों का एक हफ्ते बाद 18 जून को जन्मदिन है लेकिन वह अपने बर्थडे से पहले ही चल बसे।

मंगल ढिल्लों बुनियाद और जूनून जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। 1986 में शो बुनियाद में उन्हें लुभया राम के रोल में देखा गया था। उन्होंने 1993 के शो जुनून में सुमेर राजवंश की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 2000 में टीवी शो नूरजहां में देखा गया था। जिसमें उन्होंने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी। वह खून भरी मांग, दयावान जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं और आखिरी बार 2017 की फिल्म तूफान सिंह में नजर आए थे। इसके अलावा भी वो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी। जिसका नाम था ‘एमडी एंड कंपनी’। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वो पंजाबी फिल्में बनाते थे। इसी प्रोडक्शन बैनर तले उन्होंने खालसा नामक एक फिल्म भी बनाई थी।

उन्हें फिल्म खालसा के लिए पंजाब सरकार द्वारा बाबा फरीद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2006 में मुख्यमंत्री पंजाब से एक उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार के साथ-साथ पूरे पंजाब और विदेशों में संगठनों से कई अन्य मान्यताएं भी मिलीं।

यह भी पढ़ें : http://History of June 11 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

 241 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘राम सिया राम’ गाने में Adipurush के मेकर्स पर उठने लगे सवाल, क्या हुई गलती ?

Sun Jun 11 , 2023
Spread the loveमंबई: फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। जहां एक तरफ फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर हो […]

You May Like