अडानी ग्रुप के चेयरमैन Gautam Adani को मिला यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड

Spread the love

Gautam Adani : यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सेमी-कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अमेरिका की मदद महत्वपूर्ण होगी। अडानी को समिट के दौरान यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड भी मिला।

Gautam Adani
Gautam Adani

Gautam Adani : यह सम्मान सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) और जेफ बेजोस (Jeff Bezos) जैसे दिग्गजों को भी मिल चुका है। पुरस्कार प्राप्त करने पर, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति ने कहा कि यह पुरस्कार भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिला है, जो इसे और भी महत्वपूर्ण और यादगार बनाता है।

Billionaire Gautam Adani nears $10 billion deal for Holcim India business | Mint

Gautam Adani ने कहा अब अरबपति मिलकर सहयोग का निकालें रास्ता-

Gautam Adani : अडानी ने कार्यक्रम में कहा कि इस बात पर कोई असहमति नहीं हो सकती है कि तेजी से विकसित हो रहे और नई उभरती वैश्विक गतिशीलता को देखते हुए, दो सबसे बड़े वैश्विक लोकतंत्रों के बीच साझेदारी की सफलता इस सदी के सबसे परिभाषित संबंधों में से एक होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (Indian GDP) का संयुक्त मूल्य 2050 तक 70 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का 35 से 40 फीसदी है।

Gautam Adani : उन्होंने तीन रणनीतिक क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला, जहां भारत और अमेरिका को संयुक्त प्रगति दिखानी है – जलवायु परिवर्तन, सेमिकंडक्टर और हेल्थ केयर। प्लेनेट को ठंडा करना अब समान रूप से आवश्यक है और अगले दशकों में सबसे अधिक लाभदायक व्यवसायों में से एक हो सकता है। सरकारों ने अपने हिस्से का काम किया है, अब कारोबारियों का काम है कि वे सहयोग का रास्ता निकालें। अडानी ग्रुप इसके लिए पहले ही 70 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता जता चुका है।

यह भी पढ़ेें : क्या है PM-SHRI योजना? जिस पर केजरीवाल ने कहा- देश में सिर्फ 14,500 नहीं 10 लाख हैं सरकारी स्कूल, लग जायेंगे 100 साल

 835 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने दिया केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर, कहा- 100 विधायक लेकर पार्टी में आ जाएं

Wed Sep 7 , 2022
Spread the loveAkhilesh Yadav : हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन छुड़ाकर आरजेडी के साथ सरकार बना लिया है। वहीं देशभर में राजनेता साल 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारियां शुरु कर चुके हैं। और अब उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख Akhilesh Yadav […]

You May Like