Afghanistan : काबुल के ‘चाइनीज होटल’ में हुआ सुसाइड अटैक, 2 पुलिस अधिकारियों समेत 5 की मौत

Spread the love

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक होटल पर सुसाइड अटैक हुआ है। इस होटल का नाम शहर-ए-नवा है। शहर-ए-नवा को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यह चीनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। समाचार एजेंसी एएफपी ने चश्मदीद के हवाले से बताया है कि एक गेस्ट हाउस के बाहर एक बड़ा धमाका हुआ है गोलियों की आवाज भी सुनाई दी है। इस होटल में काफी चीनी नागरिक रुके हुए थे। ऐसे में कई चीनी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

kabul shahr-e-naw

हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। बीते दिन ही चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर काबुल में चीन के राजदूत वांग यू ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के उप विदेशमंत्री शेर मोहम्मद स्तानकज़ई से मुलाकात की थी।

जानकारी के अनुसार काबुल के होटल में कई चीनी नागरिक मौजूद हैं। होटल पर ऑटोमैटिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया है। हमलावरों ने सुसाइड जैकेट भी पहनी हुई है। हमलावरों की संख्या अभी तक पता नहीं चली है। होटल में जोरदार धमाका भी हुआ है और फायरिंग भी जारी है। ये होटल काबुल के शाहर-ए-नौ क्षेत्र में है।

चीनी नागरिकों में लोकप्रिय है ये होटल

इस “चीनी होटल” में चीन और अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय मेहमान रुकते हैं. इस होटल में चीन के कारोबारी भी ठहरते हैं और ये चीनी नागरिकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज़ के अनुसार, शाहर-ए-नौ क्षेत्र के निवासियों ने पुष्टि की कि उन्होंने विस्फोट और गोलीबारी सुनी है। सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

पाकिस्तान के दूतावास पर भी हुआ था हमला

चीन ने बीते दिन ही अफगानिस्तान में अपने दूतावास और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुख्ता इंतजामों का आग्रह किया था। बीते हफ्ते काबुल में पाकिस्तान के दूतावास को निशाना बनाते हुए भी हमला हुआ था।

यह भी पढ़ें : FIFA WC 2022 : स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो का टूटा सपना, इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 403 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of December 13 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Tue Dec 13 , 2022
Spread the loveHistory of December 13 : 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – ऑस्ट्रिया के टायरॉल में 1916 में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत। नीदरलैंड के हेग में 1920 में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन […]

You May Like