‘Bharat Jodo Yatra’ के बाद 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरु करेगी कांग्रेस, क्या है प्रियंका गांधी का प्लान

Spread the love

कांग्रेस 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने फैसला किया है कि 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेंगे, दो महीनों तक चलने वाले इस अभियान में हर ग्राम पंचायत और बूथ तक पहुंचेंगे तथा राहुल गांधी के संदेश वाला पत्र लोगों को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही गई है।

क्या है कांग्रेस का प्लान?

खरगे के अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्टीयरिंग कमेटी की ये पहली बड़ी बैठक थी. इस बैठक के बाद बताया गया कि 26 जनवरी के करीब भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंचेगी. इसके बाद 26 जनवरी से  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा. दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर यात्रा, जिला स्तर पर अधिवेशन और राज्य के स्तर पर अधिवेशन किया जाएगा. जिसमें भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा. खरगे समेत पार्टी के सभी बड़े नेता इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे. कांग्रेस ने एलान किया है कि प्रियंका गांधी हर राज्य में महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी।

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में खरगे ने जाना जमीनी स्तर पर बदलाव

मल्लिकार्जुन खरगे ने इस दौरान बैठक में मौजूद सभी महासचिवों और प्रभारियों से जमीनी स्तर पर क्या-क्या बदलाव हुआ इसको लेकर सवाल किए. उन्होंने पूछा कि क्या आप सभी जिम्मेदारी वाले प्रांतों में दौरा करते हैं? क्या आपने स्थानीय समस्याएं जानी हैं? उन्होंने ये भी पूछा कि कितनी इकाईयां ऐसी हैं जहां जिला व ब्लॉक पिछले पांच साल में नहीं बदले हैं?

2023 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ‘महिला मार्च’

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2023 में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें : ICAO : भारतीय हवाई यात्रा हुई अब और सुरक्षित, दुनिया की इस बड़ी रिपोर्ट में देश की सुधरी रैंकिंग

 611 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुराने दिनों को याद कर रो पड़े Aamir Khan, बोले- अब्बा जान के पास कभी नहीं थे पैसे, मां हमेशा लंबे पैंट खरीदती थी ताकि ज्यादा दिन चले

Sun Dec 4 , 2022
Spread the loveबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। आमिर की फैन फॉलोइंग का भी कोई जवाब नहीं है फैंस एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भले ही आज वह करोड़ों के मालिक हैं […]

You May Like