Akanksha Dubey : कहीं समर सिंह तो नहीं आकांक्षा दुबे की मौत की वजह? सुसाइड के बाद से ही ब्वॉय फ्रेंड समर सिंह है गायब!

Spread the love

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के कमरा नंबर 105 में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। आकांक्षा के सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद से उनका ब्वॉय फ्रेंड समर सिंह गायब है।

समर सिंह को डेट कर रही थीं आकांक्षा दुबे

एक खबर के मुताबिक, “समर सिंह का फोन सुबह से बंद आ रहा है। एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म ‘नायक’ के लिए पूरी तरह तैयार थीं। आज सुबह करीब 9 बजे जब उनका मेकअप गर्ल उन्हें होटल में बुलाने गया तो कमरे में उनके शव को लटकता हुआ पाया।”

Bhojpuri Song Namariya Kamariya Me Khos Deb Samar Singh Shilpi Raj And  Akanksha Dubey | Bhojpuri Song: इंटरनेट पर बवाल मचा रही है Samar Singh और  आकांक्षा की दमदार केमिस्ट्री, देखें रोमांटिक

आकांक्षा दुबे की उम्र 25 साल थी. उन्होंने पिछले महीने ही 14 फरवरी को भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. अब रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद से समर सिंह मिल नहीं रहे हैं।

Akanksha Dubey Suicide: कौन है आकांक्षा का बॉयफ्रेंड समर सिंह? क्या उसे पता  है मौत का सच - News Nation

मेकअप बॉय पहुंचा तो मिली बुरी खबर

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे फिल्म नायक शुरू करने वाली थीं. आज सुबह 9 बजे मेकअप बॉय उन्हें बुलाने के लिए होटल गया था, लेकिन वहां बुरी खबर मिली. एक्ट्रेस का शव होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला।

हाल ही में पूरी की इस फिल्म की शूटिंग

आकांक्षा दुबे ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म मिट्टी की शूटिंग खत्म की थी. इस फिल्म में वो अभिनेता यश कुमार और रक्षा गुप्ता के साथ नज़र आएंगी. इसका निर्देशन चंदन उपाध्याय ने किया है. हालांकि ये फिल्म उनके जिंदा रहते रिलीज़ नहीं हो पाई।

Bhojpuri actress Akanksha Dubey suicide फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई  भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की

हैरानी की बात ये है कि आज ही आकांक्षा का नया गाना रिलीज़ हुआ है, जिसमें वो पवन सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं. आकांक्षा के सुसाइड को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।

मौत से चंद घंटे पहले पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ Akanksha Dubey का ये नया  गाना, यूट्यूब पर छाया | Akansha dubey suicide song ye aara kabhi nhi haara  with pawan

यह भी पढ़ें : WBC : Nitu Ghanghas और Saweety Boora ने रचा इतिहास, गोल्डन पंच लगाकर बनी विश्व चैंपियन

 520 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of march 27 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Mon Mar 27 , 2023
Spread the loveHistory of march 27 : 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को 1668 में ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था। स्पेन और फ्रांस ने 1721 में मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को 1794 […]

You May Like