UP Lok Sabha Chunav 2024: अखिलेश यादव को एक और झटका, सपा नेता ने लगाया धोखेबाजी का आरोप

Spread the love

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। दरअसल, शाहजहांपुर से सपा नेता राजेश कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी ने भी भाजपा की सदस्यता थाम लिए हैं। राजेश कश्यप ने पहले शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सपा से पर्चा दाखिल किया था, लेकिन आखिरी समय में सपा ने उनका टिकट काटकर ज्योत्सना गोंड को दे दिया। जिसके बाद से राजेश कश्यप नाराज थे।

बता दे कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजेश कश्यप को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। यह सदस्यता का कार्यक्रम वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कार्यालय में हुआ। सुबह 9:00 बजे सपा नेता राजेश कश्यप अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां राजेश कश्यप नामांकन करने के बाद टिकट कटने के बाद से नाराज थे। राजेश कश्यप अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि शाहजहांपुर में चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

सपा पर लगाया धोखेबाजी का आरोप

राजेश कश्यप का कहना है कि सपा ने उन्हें नामांकन करने के बाद उनका टिकट काटकर धोखेबाजी की है। इसके अलावा खुटार नगर पंचायत की अध्यक्ष नैना देवी ने भी समर्थकों के साथ सपा से रिश्ता तोड़कर बीजेपी में अपना भरोसा जताया है। सुरेश कुमार खन्ना ने सभी को माला पहनकर सदस्यता दिलवाई और उन्हें बधाई दी। वित्त मंत्री ने सभी से लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर और ददरौल विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी अरविंद सिंह को जीताने की अपील की है।

खारिज हुआ था नामांकन

बता दें कि सपा प्रत्याशी प्रत्याशी राजेश कश्यप का नामांकन खारिज हो गया था। जानकारी के अनुसार, उनके द्वारा चुनाव लड़ने के लिए दिए गए जाति प्रमाण पत्र को जांच में सही नहीं पाया गया। जिसके बाद ज्योत्सना गौड़ सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंग।

यह भी पढ़ें:- Sambit Patra: कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने लौटाया टिकट, संबित पात्रा की राह आसान?

 58 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tejashwi Yadav: चुनावी रैली के दौरान तेजस्वी यादव के साथ ये क्या हुआ?

Sat May 4 , 2024
Spread the loveTejashwi Yadav: बिहार के अररिया में शुक्रवार यानी 3 मई को चुनावी रैली के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ गई थी, उनके समर्थकों ने उन्हें संभाला। इसके बाद फिर गाड़ी मे बैठाकर रवाना किया। अब तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने समर्थकों […]

You May Like