Basti News: एलेक्सा ने बचाई 15 महीने की बच्ची की जान, जानिए क्या है पूरा मामला?

Spread the love

Basti News: एलेक्सा एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है। एलेक्सा दुनिया में सबसे लोकप्रिय डिजिटल वॉयस असिस्टेंट में से एक हैं। इसी बीच एलेक्सा के एक काम से आप हैरान हो जाएंगे। बस्ती के आवास विकास कॉलोनी में 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

निकिता ने सूझबूझ से न केवल अपनी और मासूम की जान बचाई बल्कि तमाम बेटियों के लिए ऐसी मिसाल पेश की कि आधुनिक डिवाइस का सटीक इस्तेमाल करके किसी भी चुनौती से पार पाया जा सकता है। जो भी उनकी इस होशियारी भारी बातों को सुन रहा है, वह दांतों तले अंगुलियां दबा ले रहा है।

बंदर अंदर घुस गया

हुआ यूं कि आवास विकास कॉलोनी में पार्क के पास स्थित अपनी बहन के घर गई निकिता 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी। पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे पर दोनों बैठे थे। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे। तभी एक बंदर अंदर घुस गया। वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा। अचानक पास में बंदर को उत्पात मचाते देख दोनों बच्चियां घबरा गईं।

निकिता भी डरी

15 महीने की वामिका कुछ समझ नहीं पाई मगर डर कर मां-मां की आवाज लगाने लगी। वहीं, निकिता भी डर गई। वह बताती है कि बंदर उन दोनों की तरफ कई बार दौड़ा। तभी उसकी नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और मानो उसके दिमाग की बत्ती जल गई।

कुत्ते की तरह निकाला तेज आवाज

उसने बोला एलेक्सा (डिवाइस) कुत्ते की आवाज निकालो। वायस कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा। कुत्ता भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया। परिवार के मुखिया पंकज ओझा बताते हैं कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है। इसके बारे में कभी सोचे भी नहीं थे।

क्या है एलेक्सा इस्तेमाल?

दरअसल, एलेक्सा सूचना तक पहुंचने और कम्पेटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए आपके व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है। यह आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। ट्रैफिक की जानकारी और किराने की लिस्ट तक बना सकता है।

संगीत सुनाने में मदद कर सकता है। आपके लिए वीडियो प्ले कर सकता है। आप कहेंगे गुडनाइट तो यह कमरें की लाइट बंद कर सकता है। आपके मनमुताबिक मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है।

एलेक्सा के उपयोग पर बहस भी होती रही है। इससे निजता, गोपनीयता भंग होने की आशंका जाहिर की जा चुकी है। दो साल पहले एक मामले में एलेक्सा से एक बच्ची का जीवन खतरे में पड़ गया। एलेक्सा ने 10 साल की एक बच्ची को प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली।

आशंका है कि बड़े लोगों की अनुपस्थिति में ऐसे घातक चैलेंज देकर एलेक्सा बच्चों का जीवन खतरे में डाल सकती है। हालांकि इस घटना के बाद अमेजन ने दावा किया कि उसने खामी दूर कर ली है। वही, इस घटना से ये बात तो सच हो गयी कि आधुनिक और टेक्निकल चीजों का इस्तेमाल हम जिस तरह करेंगे परिणाम वैसा ही होगा। इसका हम सही और गलत दोनों इस्तेमाल कर सकते है वो हमारे ऊपर निर्भार करता है।

यह भी पढ़ें:-Ghaziabad News: गाजियाबाद में पीएम मोदी का आज रोड शो, जानिए रोड शो के क्या मायने?

 81 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव का अखिलेश यादव पर कितना प्रेशर? अभी तक शुरू नहीं हुआ चुनावी कैंपेन

Sat Apr 6 , 2024
Spread the loveLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज है। लेकिन अभी तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी कैंपेन शुरू नहीं किए है। जिसको लेकर कयास लगाई जा रही है कि सामाजवादी पार्टी कई प्रेशर से गुजर रही है। इसी बीच बता दे कि अखिलेश यादव पिछले 60 […]

You May Like