Amit Shah ने भगवंत मान पर साधा निशाना, कहा-मान का एक ही काम है केजरीवाल को देश घुमाना

Spread the love

गुरदासपुर: केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के गुरदासपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवंत मान के पास अरविंद केजरीवाल के लिए वक्त है, लेकिन पंजाब के लोगों के लिए वक्त नहीं है। भगवंत मान का का एक ही काम है केजरीवाल को देश घुमाना। कभी-कभी मैं समझ नहीं पाता कि भगवंत मान सीएम हैं या पायलट हैं।

Open your ears and...': Amit Shah on CM Stalin seeking list of work done by  Centre in Tamil Nadu - India Today

शाह ने आगे कहा कि पंजाब के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका पूरा समय दौरों में जाता है जिस कारण से पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। यहां लोग सुरक्षित नहीं है, नशे का कारोबार बढ़ रहा है, किसानों की तकलीफें बढ़ रही हैं, मगर सीएम साहब के पास इसके लिए कोई समय नहीं है। आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली कोई और पार्टी नहीं है।

अमित शाह का AAP पर हमला

गृह मंत्री ने आप पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं को 1 हजार रुपये देने वाली थी, उस वादे का क्या हुआ? अब तक महिलाएं राह देख रही हैं, उन्हें 1 हजार रुपये मिलना तो दूर एक हजार पैसे भी नहीं मिले हैं। पंजाब सरकार पंजाब में विज्ञापन देती है वो समझ आता है, लेकिन पंजाब के विज्ञापन केरल, बंगाल व गुजरात में आते हैं। जिससे पंजाब की जनता की तिजोरी खाली हो रही है, जनता इसका हिसाब जरूर लेगी।

अमृतसर में खुलेगा NCB का कार्यालय

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब से नशे के कारोबार को उखाड़ फेकने के लिए काम कर रही है। नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अमृतसर में एक महीने के अंदर NCB का कार्यालय खुलेगा और कुछ ही समय में BJP के कार्यकर्ता हर गांव में जाकर नशे के खिलाफ जनजागरण की यात्रा भी शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें : http://PM Modi पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोली- बहुत हो गई ‘Mann Ki Baat’ अब करो ‘मणिपुर की बात’

 222 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Adipurush विवाद के बीच अब स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा...

Sun Jun 18 , 2023
Spread the loveलखनऊ: फिल्म Adipurush रिलीज के बाद से ही विवादों से घिरा है। इस फिल्म के डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल है। विवाद के बीच कई नेताओं के बयान आ रहे हैं। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया […]

You May Like