Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने कराई एंजियोप्लास्टी, जानें इसकी जरूरत क्यों पड़ी ?

Spread the love

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। यह एंजियोप्लास्टी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया गया है। आज सुबह ही अस्पताल में अमिताभ को भर्ती करवाया गया था। यह एंजियोप्लास्टी उनके पैर में जमे खून के थक्कों के लिए हुई। बिग बी ने एंजियोप्लास्टी के बाद ईश्वर और फैंस के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट किया और लिखा है कि हमेशा के लिए आभार। बिग बी के इस ट्वीट पर फैंस ने उनकी हेल्थ को लेकर कंसर्न दिखाया और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करते नजर आए।

बता दे कि अमिताभ बच्चन ने इस साल की शुरुआत में अपनी कलाई की सर्जरी करवाई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग में दी थी। उन्होंने एक सेट पर की तस्वीरें भी शेयर की थी जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ अपने कलाई की चोट पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे थे। उस दौरान बिग बी ने हाथ पर बैंडेज पहने नजर आए थे।

अमिताभ बच्चन को हुआ था कोविड

कोविड के समय अमिताभ बच्चन को कोविड-19 का सामना करना पड़ा है। पिछले साल उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने कई मेडिकल अप्वाइंटमेंट ले रखी है, जिसकी वजह से वह 2023 कॉमिक कॉन के लिए सैन डिएगो नहीं जा पाए।

यह भी पढ़ें:- UP Police Bharti Paper Leak: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में DGP प्रशांत कुमार ने किया खुलासा

 80 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ramadan 2024: खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा, जानिए इसकी वजह

Fri Mar 15 , 2024
Spread the loveRamadan 2024: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय होने से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, यह महीना नौवां महीना होता है। इस बार भारत में रमजान की शुरुआत 12 मार्च, मंगलवार […]

You May Like