UP Anganwadi Bharti 2024: लखनऊ समेत कई जिलों में निकली आंगनबाड़ी की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया?

Spread the love

UP Anganwadi Bharti 2024: हर किसी को इस समय जॉब की ज़रूरत है। हर युवा जॉब की तलाश में है। तो अब जॉब की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में महिला आंगनबाड़ी कार्यकताओं की बंपर भर्ती निकली है। इसके भर्ती विज्ञापन जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए जा रहे हैं।

दरअसल, अभी तक मुजफ्फरनगर, शामली, ऐटा, चित्रकूट, बागपत, हाथरस, पीलीभीत, लखनऊ, समेत कई जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं।

इसके लिए आवेदन यूपी आंगनवाड़ी की वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर करना है। सभी जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने और इसकी अंतिम तिथियां भिन्न-भिन्न हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने जिले का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 18 से 35 साल उम्र की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही जिस ग्रामसभा में आवेदन करना है, उसका निवासी होना चाहिए।

आंगनबाड़ी के पद पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा। यह मेरिट इंटरमीडिएट से पोस्ट ग्रेजुएशन तक में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी।

यह भी पढ़ें:- Kedarnath Yatra 2024: इस बार केदारनाथ यात्रा होगी आसान, यात्रा करने से पहले जान लें सुविधाएं

 70 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WPL Final 2024: कौन जीतेगा WPL 2024 का फाइनल मैच?, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Sun Mar 17 , 2024
Spread the loveWPL Final 2024: WPL यानी women premier league अपने अंतिम पड़ाव पर है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम रविवार को डीसी बनाम आरसीबी के इस रोमांचक मुकाबले की मेजबानी […]

You May Like