Gujarat कांग्रेस के एक और नेता हिमांशु व्यास ने दिया इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन

Spread the love

आज गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने ओवरसीज कांग्रेस के प्रभारी पद से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कुछ घंटों के बाद ही उन्होंने  बीजेपी का दामन थाम लिया। हिमांशु व्यास सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि वह दोनों बार बीजेपी प्रत्याशी से हार गए थे। हिमांशु व्यास को सैम पित्रोदा का करीबी माना जाता है।

Gujarat Assembly Election 2022 Himanshu Vyas Resign Congress Party Will  Join BJP Soon ANN | Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले  कांग्रेस को झटका, हिमांशु व्यास ने दिया इस्तीफा ...

हिमांशु व्यास गुजरात में प्रभारी पद पर थे, उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमांशु व्यास ने कहा था कि कांग्रेस में मुझे अहमियत नहीं दी जाती और न ही हमारी बात सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी से काफी कम लोग मिल पाते हैं। उनसे मुलाकात करना काफी मुश्किल है।

सीआर पाटिल ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिंमाशु व्यास ने गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भगवा का दामन थामा। इस दौरान उन्होंने गुजरात में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस नुकसान में है। इस दौरान हिमांशु व्यास ने यह भी कहा कि पूरे समर्पण के साथ कांग्रेस में काम करने के बाद भी मुझे महत्व नहीं मिला।

Image

भाजपा से जयनारायण व्यास ने दिया था इस्तीफा

मालूम हो कि आज भाजपा के भी एक सीनियर नेता ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। खास बात यह है कि आज भाजपा और कांग्रेस दोनों को छोड़ने वाले नेता व्यास समुदाय से ही है। भाजपा के पूर्व मंत्री जय नारारण व्यास ने आज पार्टी यह कहते हुए छोड़ दी थी कि मुझे बीजेपी में साइडलाइन कर दिया गया है। जयनाराण व्यास के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी, अशोक गहलोत सहित गुजरात में कांग्रेस के अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

भाजपा में शामिल होते अमित शाह से मिले हिमांशु व्यास

दूसरी ओर सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हिमांशु व्यास ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद हिमांशु व्यास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। अब देखना दिलचस्प होगा कि हिमांशु व्यास और जयनारायण व्यास के पाला बदलने से दोनों पार्टियों का क्या कुछ नुकसान या फायदा होता है।

Image

यह भी पढ़ें : फिक्स था Priyanka Chopra का मिस वर्ल्ड बनना? पूर्व मिस बारबाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

 365 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

America : फिलाडेल्फिया में फायरिंग में 10 लोगों को मारी गोली; न्यूयॉर्क में आग लगने से 38 घायल

Sun Nov 6 , 2022
Spread the loveAmerica : न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से करीब 38 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग लिथियम बैटरी की वजह से लगी, जिसकी चपेट में वहां मौजूद लोग आ गए। दमकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों […]

You May Like