Temjen Imna Along का एक और वीडियो हो रहा वायरल, कहा किसी ने फैला दिया कि नागा लोग खाता है आदमी..

Spread the love

Temjen Imna Along : गोल-मटोल चेहरा, छोटी आंखों के साथ चहचहाती मुस्कान और सिर पर जूड़ेनुमा चोटी वाले बाल.. ऐसे दिखने में हैं तेमजेन इमना अलॉन्ग। आप ने शायद ही पहले कभी इनके बारे में सुना हो या इनको देखा, मगर इन दिनों वह सोशल मीडिया पर किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं। अपने बयानों-बातों, अंदाज और हाजिर जवाबी को लेकर छाए हुए हैं।

Image

कुछ दिनों से नागालैंड प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष और मंत्री तेमजेन इमना अलोंग के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। विश्व जनसंख्या दिवस पर उनका सिंगल मूवमेंट के बयान की चर्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले तेमजेन ने पूर्वोत्तर के लोगों की आंखों को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से पूरे देश में यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

यह भी पढ़ें : Nagaland के BJP प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग ने जनसंख्या नियत्रंण का बताया अनोखा उपाय, कहा मेरी तरह रहो ‘सिंगल’

Temjen Imna Along : अलॉन्गतकी (Alongtaki) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक तेमजेन इमना अलोंग एक समारोह दौरान बात करते हुए कहा कि लोग नागालैंड के बारे में 1999 के समय कुछ भी नहीं जानते थे, लोगों ने फैला दिया कि नागा लोग आदमी खाते हैं। कुछ लोग कहते थे कि क्या वहां जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत पड़ती है।

Image

तेमजेन अपने सम्बोधन में कहते हैं, “जब हम 1999 में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरे तो हमने देखा कि यहां तो नागालैंड से भी ज्यादा लोग रहते हैं। दिल्ली के लोग कहते थे कि नागालैंड कहां है? क्या वहां जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा चाहिए। कुछ लोगों ने फैला दिया कि नागा लोग आदमी खाते हैं। हमको देखकर तो और ज्यादा शक होने लगा। हम लोगों का चेहरा अलग, आंखे अलग और खाना-पीना भी अलग फिर भी इसी तरह 7-8 साल गुजर गया।”

Temjen Imna Along : अलॉन्ग नॉर्थ ईस्ट से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल वह नागालैंड सरकार में मंत्री हैं। सूबे की कैबिनेट में उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों का काम-काज संभालते हैं। वह इसके अलावा बीजेपी नागालैंड के चीफ भी हैं। दरअसल, 11 जुलाई, 2022 को उन्होंने देश में आबादी पर चल रहे डिबेट के बीच कहा था कि लोग भी उनकी तरह सिंगल रहें।

Image

यह भी पढ़ें : Sri Lanka के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफे के बजाय देश छोड़ पहुंचे मालदीव, सोशल मीडिया पर चली अफवाहें – गोटाबाया को मालदीव भागने में भारत ने की मदद

 591 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sawan 2022 : 14 जुलाई से शुरु हो रहा भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं तिथियां

Wed Jul 13 , 2022
Spread the loveSawan 2022 : इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को खत्म होगा। इस महीने में चार सोमवार होंगे और सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा करने के लिए सावन के महीने को एक […]

You May Like