Maithili Sharan Gupt के जन्मदिन के अलांवा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

Spread the love

हम कौन थे क्या हो गए और क्या होंगे अभी।

आओ विचारें आज मिलकर ये समस्याएं सभी।।

Maithili Sharan Gupt : गुप्त जी आदर्श मानवतावादी कवि माने जाते हैं, जिनकी जड़ें भारत की सनातनी परम्परा में देखने को मिलती हैं। हिन्दी पट्टी राज्यों में चलने वाली कोर्स ‘ए’ की किताबों में मैथिलीशरण गुप्त की कोई कविता नहीं है। अपने पुरखों, महापुरुषों को याद करने का क्रूरतम तरीका यही है कि उनके जन्मदिन पर, कहीं स्थापित उनकी मूर्ति को धो-पोत कर माल्यार्पण कर लिया जाए। भले ही बाकी दिनों में उनको भुला दिया जाए।

Video। Maithili Sharan Gupt Special | मैथिलीशरण गुप्त विशेष: राष्ट्रकवि को पंकज त्रिपाठी का सलाम

बुन्देलखंड के चिरगांव में जन्मे मैथिलीशरण गुप्त की मां का नाम काशीबाई और पिता का नाम सेठ रामचरण था। 3 अगस्त साल 1886 को जन्मे गुप्त जी का नाम लाला मदनमोहन रखा गया। पिता सखी सम्प्रदाय को मानते थे, इसलिए इनका नाम ‘मिथिलाधिप नन्दशरण’ रखा गया। बड़े हुए, पढ़ने गए तो विद्यालय के रजिस्टर में नाम वाले कॉलम में पूरा नाम नहीं आया सो नाम फिर बदल दिया गया और मैथिलीशरण गुप्त फाइनल हुआ।

मैथिलीशरण गुप्त की कविताएं सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी : सीएम

Maithili Sharan Gupt : रही बात पढ़ने-लिखने की तो गांव में प्रारम्भिक शिक्षा पूरी होने के बाद ‘डिप्टी कलेक्टर’ बनाने की आशा से ये मैक्डॉनल स्कूल झांसी भेजे गए. लेकिन, अच्छा प्रर्दशन न होने के कारण गांव वापस बुला लिए गए. सेल्फ स्टडी बहुत तगड़ी चीज होती है और सेल्फ स्टडी के बल पर ही इन्होंने संस्कृत, बांग्ला और हिन्दी साहित्य का गहरा अध्ययन किया. अपनी रचनाओं में अपने दोस्त मुंशी अजमेरी को बड़ी शिद्दत से याद करते हैं, जिनके साथ इन्होंने पढ़ाई-लिखाई की थी।

Maithili Sharan Gupt | राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त - कविता संग्रह

कविता लिखने वाले उपनाम भी रखते हैं. पिता के उपनाम ‘कनकलता’ की तर्ज पर इन्होंने अपना उपनाम स्वर्णलता रखकर एक छप्पय लिखा। छप्पय कविता लिखने का एक प्रकार है, जिसमें 6 पंक्तियां होती हैं. पहले की चार पंक्तियों में 24 मात्राएं और बाद के दो चरणों में 26-26 या 28-28 मात्राएं होती हैं. मात्रा बताने का कारण यह है कि उस जमाने में मुक्त छंद का चलन नहीं हुआ था. कविताओं का अपना अनुशासन होता था. उस समय हिंदी पट्टी के लोग ब्रजभाषा में कविताएं लिखते थे। मैथिलीशरण गुप्त जी का पहला प्रयास जो उन्होंने स्लेट पर लिखा–

अंजहु दीन दयाल दया करौ ।

संपदि भारत की विपद हरऔ ।।

3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 

  • लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट 1108 में बना।
  • अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 में बहमनी सल्तनत (1317-1518) की स्थापना की।
  • यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को 1492 में बाहर निकाला गया।
  • इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर 1492 को रवाना हुआ।
  • अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने 1645 में बावेरिया को हराया।
  • राबर्ट लासैले ने 1678 में अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
  • चन्दा साहिब ने 1749 में कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।
  • मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने 1780 को ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध 1860 में शुरू हुआ।
  • फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना 1900 में हुई।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने 1914 को फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से 1914 को गुजरा।

पनामा नहर किस सिद्धान्त पर काम करती है ? किस तरह से एक महासागर से दूसरे महासागर में जहाज पहुंचाया जाते हैं? - Quora

  • अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने 1923 में अमेरिका के 30 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने 3 अगस्त 1925 में निकारागुआ छोड़ा।
  • मिकी माउस वॉच पहली बार 1933 में पेश की गई।
  • एडोल्फ हिटलर ने 1934 में चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
  • इंडोनेशिया ने 3 अगस्त 1949 को युद्ध विराम की घोषणा की।
  • अब्दुल रहमान को 1957 में मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
  • फ्रांस ने 1968 में मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिका ने 1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • फ्रांस ने 1981 में प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार 1985 में प्रदान किया गया।

baba amte dedicated his life for, Baba Amte: सफल वकालत छोड़ कुष्ठ रोगियों के लिए समर्पित किया पूरा जीवन, यहां जानें बाबा आमटे के बारे में - baba amte biography history in

  • मुंबई के बांद्रा में 1998 को इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
  • ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ 2000 में मनायी गई।
  • अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने 2003 में एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
  • अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये 2004 को दोबारा खोला गया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए 2004 में रवाना हुआ।
  • महमूद अहमदीनेझ़ाद 2005 में ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2006 में कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए 2007 को रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।

Food delivery started in space know how food reached the International space station UberEats | अंतरिक्ष में शुरू हुई फूड डिलीवरी, जानें कैसे 8.5 घंटे में ISS पर पहुंचाया खाना | Hindi

  • एरिक एमर्सन श्मिट ने 2009 को गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।
  • क्लस्टर बम पर में 102 देशों के समर्थन से हुई वैश्विक संधि में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन आदि शामिल नहीं हुए।
  • सूर्य में 2010 को हुए कोरोनल मास इजेक्शन के कारण उत्तपन्न हुई आवेशित चुंबकीय गैसीय बादलों की सोनामी पृथ्वी की कक्षा की ओर बढ़ रही है।
  • इजराइल और लेबनान के बीच 2006 में हुए युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सीमा संघर्ष हुआ।
  • महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ 2012 में कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक, 2010 पारित।
  • पुष्पकमल दाहाल 2016 में नेपाल के 39 वें प्रधानमन्त्री बने।

3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – 

  • पंचवटी, यशोधरा, साकेत जैसी कालजयी रचनाओं के कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्‍म 1886 को आज ही के दिन हुआ था।

मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी साहित्य को अपने अनुपम योगदान से शोभित करने वाले राष्ट्रकवि

  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का जन्म 1890 को हुआ था।
  • भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का जन्म 1916 को हुआ था।

Shakeel Badayuni Birth Anniversary a lyricist whose songs people will sing centuries - शकील बदायूंनी : वो गीतकार जिसके गीत सदियों तक गुनगुनाए जाएंगे

  • भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता जयदेव का जन्म 1919 को हुआ था।
  • अमेरिकी इंजीलवादी और लेखक रॉबर्ट समनर का जन्म 1922 में हुआ।
  • अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक यशवंत चित्ताल का जन्म 1928 में हुआ।
  • भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा का जन्म 1936 को हुआ था।

Credit: Hindustan Times via Getty Images/Hindustan Times

  • भारतीय क्रिकेटर अपूर्व सेनगुप्ता का जन्म 1939 को हुआ था।
  • बांग्ला सहित्य के एक प्रमुख कवि उत्पलकुमार बसु का जन्म 1939 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म 1956 को हुआ था।
  • एक जापानी अभियन्ता कोइची तनक का जन्म 1959 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा का जन्म 1960 को हुआ था।
  • अभिनेता फैज़ल ख़ान का जन्म 3 अगस्त 1966 को हुआ था।
  • पंजाबी गायक मनमोहन वारिस का जन्म 1967 में हुआ।
  • भारतीय फुटबॉलर सुनील चेत्री का जन्म 1984 को हुआ था।

Sunil Chhetri, सुनील छेत्री बोले, संन्यास का कोई इरादा नहीं, अभी अपने खेल का पूरा मजा ले रहा हूं - sunil chhetri says he is enjoying his game fully and no intention

  • अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्‍टे का जन्‍म 1984 में हुआ था।

3 अगस्त को हुए निधन – 

  • रिचर्ड आर्कराइट का निधन 1792में हुआ।
  • मौलवी खुदाबक़्श खान का निधन 1908 में हुआ।
  • आन्द्रेस गिमेनो का निधन 1937 में हुआ।
  • कृष्णराज वोडेयार चतुर्थ का निधन 1940 में हुआ।
  • महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी का निधन 1957 को हुआ था।

Mahatma Gandhi's son goes to jail to watch Don Bradman bat! | Cricket Country

  • स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का निधन 1990 को हुआ था।
  • हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के एक प्रमुख सदस्य प्रेमकृष्ण खन्ना का निधन 1993 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का निधन 1993 को हुआ था।
  • रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन का निधन 2008 को हुआ था।

3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – 

  • विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
  • हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : दुबई में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी

 735 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Allahabad High Court ने यूपी लोक सेवा आयोग को दिया बड़ा झटका, UP PCS Pre 2021 परीक्षा हुई रद्द

Wed Aug 3 , 2022
Spread the loveAllahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीसीएस प्री 2021 परीक्षा (Pcs pre exam 2021) का परिणाम उस सीमा तक रद्द कर दिया है, जहां तक पूर्व सैनिकों को पांच प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा सके। कोर्ट ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश को निर्देश दिया है […]

You May Like