महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

Spread the love

मुंबई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे  और वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण का निधन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ है।  अरुण के बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है।

Arun Gandhi:महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस - Mahatma Gandhi Grandson Arun Manilal Gandhi Death Tweets Tushar Gandhi News And Updates -

अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण गांधी सुशीला और मणिलाल गांधी के बेटे थे। अरुण गांधी के परिवार में अब उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं।

अरुण गांधी ने लिखी कई किताबें

अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने। अरुण गांधी खुद को ‘पीस फार्मर’ बताते थे। उन्होंने बेथानी हेगेडस और इवान तुर्क के सचित्र ‘कस्तूरबा, द फॉरगॉटन वुमन’, ‘ग्रैंडफादर गांधी’ लिखी। इसके साथ ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ आदि किताबें लिखीं।

यह भी पढ़ें :http://विराट कोहली और गौतम गंभीर की फिर हुई भिड़ंत, मैदान पर जमकर मचा बवाल

 223 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानें घोषणा पत्र में क्या है खास

Tue May 2 , 2023
Spread the loveबेंगलुरु: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में पार्टी ने घोषणापत्र जारी किया जिसमें पुरानी […]

You May Like