Ram Mandir Innaugration : प्राण प्रतिष्ठा पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- बाबरी मस्जिद को मुसलमानों से छीना गया

Spread the love

Ram Mandir Innaugration : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। क्योंकि अब 22 जनवरी में कुछ ही समय बचे है। राम नगरी समेत पूरा देश राममय हो गया है। जहां एक तरफ लोग राम भक्ति में डूबे हैं। तो वहीं दूसरी ओर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार राम मंदिर के निर्माण को लेकर सत्ता और विपक्ष पर गुस्सा निकाल रहे हैं। आज उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमानों से बाबरी मस्जिद को योजनाबद्ध तरीके से छीना गया है।

Will Seek Lord Hanuman's Blessings For Him": AAP's Jibe At Asaduddin Owaisi

दरअसल, ओवैसी कर्नाटक के कलाबुर्गी में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि मुसलमानों ने 500 साल तक बाबरी मस्जिद में नमाज अदा की। जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब रात के अंधेरे में मस्जिद के अंदर मूर्तियां रख दी गई थीं। बाद में इन्हें हटाया भी नहीं गया। ये मेरी मस्जिद है और हमेशा रहेगी।’

उन्होंने महात्मा गांधी का नाम लेते हुए आगे कहा कि नायर उस समय अयोध्या के कलेक्टर थे। उन्होंने मस्जिद बंद कराकर वहां पर पूजा करने लगे। जब विहिप का गठन हुआ था तब राम मंदिर का अस्तित्व नहीं था। महात्मा गांधी ने कभी राम मंदिर के बारे में कुछ नहीं कहा। बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से बाबरी मस्जिद को भारतीय मुसलमानों से छीन लिया गया।

आगे कहा कि अगर जीबी पंत ने उन मूर्तियों को हटा दिया होता और 1992 में मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया होता, तो क्या हमें इन चीजों को देखना पड़ता?  हमारे कई सवाल हैं, जिनके कोई जवाब नहीं दे रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जो भारत गठबंधन में भी हैं, का कहना है कि हम हर मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन करेंगे। इस बारे में कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि वे सभी बहुसंख्यक समुदाय के वोटों को निशाना बनाने में बीजी हैं।

यह भी पढ़ें:- http://Fighter Advance Booking: शुरू हुई फिल्म Fighter की एडवांस बुकिंग, ट्रेलर ने दर्शकों का जीता दिल

 113 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ram Mandir Inauguration: PM Modi के अयोध्या कार्यक्रम का शेड्यूल, कब शुरु होगा प्राण प्रतिष्ठा मुहुर्त

Sat Jan 20 , 2024
Spread the loveRam Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले राम लला की नई मूर्ति स्थापित कर दी गई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। रामलला की मूर्ति देखने में अद्भुत है। वहीं रामलला का स्वरूप साक्षात राम भगवान की तरह ही प्रतीत […]

You May Like