Sikkim के नाथुला में भीषण हिमस्खलन, सात पर्यटकों की मौत, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी फंसे, चल रहा है बचाव कार्य

Spread the love

सिक्किम के नाथुला इलाके में हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार (4 मार्च, 2023) को यह जानकारी दी। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इससे घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

Image

ये एवलॉन्च 15वें माइलस्टोन पर आया है. ये काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस है। बर्फ के बीच से 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सिक्किम के मशहूर टूरिस्ट प्लेस गंगटोक में आज यानी मंगलवार को एवलांच आया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की खबर है। वहीं मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। यह घटना आज दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर घटित हुई है।

Image

वहीं घटना पर पुलिस अधिकारियों ने के मुताबिक, जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन Khumukcham Sanjita Chanu पर लगा चार साल का प्रतिबंध, जानिए असल वजह

 245 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of april 5 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Wed Apr 5 , 2023
Spread the love5 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – जेकब रोजरविन ने 1722 में पूर्वी आयरलैंड की खोज की। ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने 1843 में हॉगकॉग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की। महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ 1930 में नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे। भारत स्काउट […]

You May Like