America में मंदिर के सामने बापू की प्रतिमा के साथ बदसलूकी, सड़कों पर लिखे नफरती शब्द

Spread the love

America के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। ये प्रतिमा क्वीन्स काउंटी के एक हिंदू मंदिर के बाहर स्थापित की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पिछले 2 हफ्ते में तोड़फोड़ की ये दूसरी घटना है। इसके पहले 3 अगस्त को भी कुछ लोगों ने इसी मूर्ति को गिरा दिया था।

न्यू यॉर्क में बापू की प्रतिमा से बदसलूकी, सड़कों पर लिखे नफरती शब्द

पुलिस ने कहा- घटना साउथ रिचमंड हिल स्थित श्री तुलसी मंदिर के पास की है। रात 1:30 बजे करीब 6 अज्ञात लोग आए। उन्होंने यहां स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति तोड़ दी। अज्ञात लोगों ने मंदिर के बाहर सड़क पर ग्रैंडपी और डॉग (कुत्ता) भी लिख दिया। इसके बाद सभी कार में बैठकर भाग गए।

आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि तोड़-फोड़ा करने वाले अज्ञात लोग हिंदी भाषा में बात कर रहे थे। उन्होंने सड़क पर डॉग (कुत्ता) भी लिखा।

असेंबली मेंबर जेनिफर राजकुमार ने इस घटना की निंदा की है। ये जानकर दुख हो रहा है कि सिंबल ऑफ पीस कहे जाने वाले महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ बदसलूकी की गई। ये हिंदूओं के खिलाफ बढ़ती नफरत भी दर्शाता है।

America में पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं –

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया है। इस साल फरवरी में मैनहट्टन के यूनियन स्क्वायर में स्थित आठ फुट ऊंची गांधी प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों ने विरूपित कर दिया था।

America में बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़-फोड़ की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 26 जनवरी 2022 को खालिस्तान समर्थकों ने वॉशिंगटन डीसी में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया था। खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर अपना झंडा लगा दिया था। जनवरी 2021 में कैलिफोर्निया के सेंट्रल पार्क में बापू की 6 फुट ऊंची प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया।

तोड़-फोड़ होने से पहले तुलसी मंदिर के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा।

इससे पहले दिसंबर 2020 में वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने मौजूद बापू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। ये काम भी खलिस्तान समर्थकों ने किया था। इससे पहले जून 2020 में भी दूतावास के बाहर गांधी की प्रतिमा को स्प्रे पेंटिंग से नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : America ने अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को एक ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया, 12 महीने से काबुल में था छिपा

 568 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Sridharan Sriram नियुक्त हुए बांग्लादेश के कोच, एशिया कप और टी-20 विश्वकप के लिए टीम को करेंगे तैयार

Fri Aug 19 , 2022
Spread the loveइसी महीने संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहे एशिया कप के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। भारत और पाकिस्तान समेत हिस्सा लेने वाली सभी टीमें मजबूत सपोर्ट स्टाफ बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा करने की तैयारी कर रही हैं। इस बीच 3 बार एशिया कप […]

You May Like