Bhagat Singh Koshyari का इस्तीफा हुआ मंजूर, 13 राज्यों के बदले गए राज्यपाल, रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए गवर्नर

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. उनकी जगह पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल (Maharashtra Governor) नियुक्त किया गया है. झारखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल भी बदल दिए गए हैं।

Image

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का, गुलाब चंद कटारिया को असम का और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लद्दाख के LG का इस्तीफा मंजूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आर के माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह पर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का नया उप राज्यपाल बनाया गया है. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे बिश्व भूषण हरिचंदन को छ्त्तीसगढ़ का राज्यपाल बना दिया गया है. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

लद्दाख को मिला UT का दर्जा, आरके माथुर बने उपराज्यपाल - Radha Krishna Mathur  sworn in as first Ladakh Lt Governor - India AajTak

12 राज्यों के राज्यपाल बदले गए

राष्ट्रपति भवन ने रविवार को 12 राज्यों के लिए राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल के पद पर नियुक्ति के लिए नामों की घोषणा की। उपरोक्त नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी, जब वे अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं।

मणिपुर के राज्यपाल रहे ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा, रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : History of February 12 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

 321 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Global Investors Summit में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी में जल्द बनेंगे 21 एयरपोर्ट

Sun Feb 12 , 2023
Spread the loveअयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने हमेशा से भारत को नई राह दिखाई है। उत्तर प्रदेश भारत के विकास में हरदम प्राथमिकता रखता था और रखता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है। ये बातें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री […]

You May Like