Bharat Jodo Yatra : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की समाधि स्थल पर जायेंगे राहुल गांधी, कहा- ‘नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं’

Spread the love

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। राहुल गांधी इसका नेतृत्व कर रहे हैं। शनिवार को राहुल के साथ में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल जाएंगे इस दौरान राहुल गांधी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कन्याकुमारी से चलकर राहुल ने पिछले 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा में शामिल हो गई हैं। यहां राहुल ने कहा- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

Image

राहुल गांधी लाल किला के बाद राहुल गांधी महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेई की समाधि पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे।

यात्रा के सुबह के पड़ाव के लिए यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चेहरे पर मास्क लगाकर कुछ मिनट तक चलीं।

Image

राहुल की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ पहुंची है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली कांग्रेस के मुताबिक, यात्रा शनिवार को 23 किमी का सफर तय करके शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा।

यह भी पढ़ें : Covid-19 : चीन-जापान सहित कई देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य RT-PCR टेस्ट, भरना होगा यह फॉर्म

 454 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 दिसंबर को है तुलसी पूजन दिवस, जानें तुलसी दान का महत्व....

Sat Dec 24 , 2022
Spread the loveसाल 2014 के बाद से हर साल 25 दिसंबर को तुलसी की पूजा की जाती है| हिंदू धर्म के लोग तुलसी के पौधे को पूजनीय मानते हैं. हिंदू धर्म में तुलसी पूजन की परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है| लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा […]

You May Like