‘आज रात वो हमे ढूंढ लेगा या हम उसे, बंदूक की नौकरी की है गोली तो खानी पड़ेगी।’ यह डायलॉग है फिल्म अभिनेत्री तब्बू का। जिसमें वह एक बार फिर पुलिस अधिकारी के रुप में अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। दरअसल अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) रिलीज से पहले तब्बू का फर्स्ट लुक सामने आया है।
Bholaa Actress Tabu First Look
अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तब्बू का फर्स्ट लुक पोस्टर (Bholaa Actress Tabu First Look) जारी किया है। पहली तस्वीर में तब्बू हाथ में पिस्टल ताने नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में तब्बू को गॉगल्स लगा गन को निहारते देखा जा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर नजर आने वाला गुस्सा और स्वैग फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही अजय ने तब्बू के फर्स्ट लुक का मोशन पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें खाकी वर्दी में उनका अलग-अलग धांसू पोज देखने को मिल रहा है।
Ek khaaki. Sau shaitaan.#TabuInBholaa #Bholaain3D #Tabu pic.twitter.com/W5wLWqENyQ
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 17, 2023
खाकी वर्दी में खूब जंची Tabu
मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में तब्बू की आवाज आ रही है,’ आज रात वो हमे ढूंढ लेगा या हम उसे, बंदूक की नौकरी की है गोली तो खानी पड़ेगी।’ अजय देवगन ने तब्बू का फर्स्ट लुक जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है,’एक खाकी…सौ शैतान।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #TabuInBholaa #Bholaain3D का भी इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें : अब घर बैठे मिल जायेगा कैश, ATM जाने की नहीं होगी जरुरत, जानिए कैसे मिलेगा सर्विस का लाभ
283 total views, 1 views today