Mukhtar Ansari: यूपी सरकार का बड़ा एक्शन, बाहर आएंगे मुख्तार के दिल में छुपे राज

Spread the love

Mukhtar Ansari: माफिया मुख़्तार अंसारी की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। लेकिन यूपी सरकार सच सामने लाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। दरअसल, बांदा जेल में बंद रहा माफिया मुख्तार अंसारी गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक हो चुका है। मुख्तार की मौत के बाद से कई नई बातें सामने आ रही हैं। परिजनों मुख्तार की मौत को स्वभाविक न बताकर जहर देना बता रहे हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुख्तार की मौत की वजह शॉक और मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन यानी एमआई सामने आई थी, जिसे आम बोलचाल में हार्ट अटैक कहा जाता है। मुख्तार अंसारी का विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जिससे अन्य स्थिति भी स्पष्ट हो सके।

मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन का कारण हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने दिल में 10 चीरे लगाए थे। इनमें 1.9 गुना 1.5 सेमी भाग ब्लड क्लॉटिंग की वजह से पीला था। इसी वजह से मौत का कारण मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन दिखाया गया। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने धीमा जहर देने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मुख्तार की बॉडी के पांच आर्गन का बिसरा प्रिजर्व कर पुलिस को सौंपा था। जिसे पुलिस ने जांच के लिए अब लखनऊ लैब भेजा है।

बांदा जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत

बता दे की बांदा जेल में बंद माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 29 मार्च को मुख्तार के शव को देर रात गाजीपुर पैतृक घर ले जाया गया। 30 मार्च को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक किया गया। मुख्तार को माता-पिता की कब्र के पास में ही दफनाया गया है।

अब्बास अंसारी से मिलने जाएगा परिवार

माफिया मुख्तार की मौत के बाद अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी समेत परिवार अब्बास से मिलने कल कासगंज जेल जाएगा। बताया जा रहा है कि मुख्तार की मौत की ख़बर सुनने के बाद से अब्बास अंसारी बदहवास है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए परिवार के लोग जेल में अब्बास से मिलेंगे। बता दें कि अब्बास अंसारी पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया था। इसके अलावा मुख्तार की पत्नी भी यूपी पुलिस की वांटेड और 75 हज़ार की इनामी है। वह भी जनाजे में शामिल नहीं हो पाई थीं।

यह भी पढ़ें:- Delhi News: दिल्ली में तेंदुए ने मचाया कोहराम, कई लोग घायल

 66 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mukhtar Ansari News: मुख्तार के नाखून-बाल की 20 साल बाद भी हो सकती है जांच, जानें कैसे?

Tue Apr 2 , 2024
Spread the loveMukhtar Ansari News:  माफिया मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं है। दरअसल, मुख्तार की 28 मार्च को हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। लेकिन मुख्तार का परिवार अब भी ये मानने को तैयार नहीं है कि उसकी मौत एक साधारण मौत है। मुख्तार के बड़े भाई और […]

You May Like