WFI President Suspend: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

Spread the love

WFI President Suspend: खेल मंत्रालय ने आज भारतीय कुश्ती संघ में बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ में पिछले कुछ वक्त से जो बवाल चल रहा है, वो अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए थे। लेकिन अब भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। सरकार का कहना है कि ये चुनाव नियमों के खिलाफ हैं।

WFI: बृजभूषण का दबदबा होगा खत्म? केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती संघ को किया सस्पेंड

खेल मंत्रालय ने क्या कहा?

सरकार का कहना है कि WFI के संविधान के अनुच्छेद फेडरेशन की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति की बैठकें बुलाना। ऐसा लगता है कि महासचिव ईसी की उक्त बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, जो बिना किसी सूचना या कोरम के आयोजित की गई थी। नवनिर्वाचित निकाय खेल संहिता की पूर्णतः अवहेलना करते हुए पूर्व पदाधिकारियों के पूर्ण नियंत्रण में है।

इतना ही नहीं खेल मंत्रालय ने अपने बयान में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का कारोबार पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण वाले परिसर से चलाया जा रहा है। जो कथित परिसर भी है जिसमें खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और वर्तमान में अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है।

संजय सिंह ने जीता था चुनाव

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ पिछले एक साल से विवादों में हैं। कई बड़ी महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद से बवाल शुरू हुआ। अब कुछ दिन पहले ही कुश्ती संघ में चुनाव हुए थे, जिसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुनाव गया था। इस चुनाव में संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खास थे। संजय सिंह ने ये चुनाव 40-7 के स्कोर से जीता था और अनीता सिंह श्योराण को मात दी थी।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 24 December 2023: जानें आज का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

 121 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal 25 December 2023: जानें आज का राशिफल, इन 4 राशियों का आज भाग्योदय

Mon Dec 25 , 2023
Spread the loveAaj Ka Rashifal 25 December 2023: शास्त्रों के अनुसार, आज 25 दिसंबर 2023, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का दिन बढ़िया […]

You May Like