उमेश पाल हत्याकांड के मामले में बड़ा खुलासा, दिल्ली से मंगाए गए थे असलहे

Spread the love

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नया खुलासा सामने आया है। उमेश पाल की हत्या के लिए दिल्ली से असलहे मंगाए गए थे। हत्याकांड में शामिल पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम ने दिल्ली से असलहे मंगाए थे।

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड की बड़ी खबर, ढाई लाख के इनामी  शूटर के भाई का संदिग्ध हालत में शव मिला, मचा हड़कंप | Umesh Pal Murder  Case: Big news

दिल्ली से मंगाए गए थे असलहे

उमेश पाल की हत्या के लिए असलहे दिल्ली से मंगाए गए थे। इन असलहों का इंतजाम गुड्डू मुस्लिम ने अंतरराज्यीय असलहा तस्कर से कराया था। इस बात का खुलासा खुद असलहा सप्लाई करने वाले तस्कर अवतार सिंह और दिल्ली में पकड़े गए असद के तीन मददगारों ने किया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार गुड्डू मुस्लिम की पुलिस तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने मार्च में अवतार सिंह नाम के अंतरराज्यीय असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया था। जिसके तार न सिर्फ दिल्ली बल्कि कई अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।

अवतार सिंह ने किए कई बड़े खुलासे

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अवतार सिंह ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से बताया कि उसने दो युवकों को 10 विदेशी असलहे सप्लाई किए थे। जिसके बाद मार्च को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद और जीशान नाम के दोनों युवकों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनके पास से दो पिस्टल और मैगजीन बरामद की थी। जिसके बाद खालिद और जीशान की निशानदेही पर पुलिस ने 31 मार्च को जावेद नाम के युवक को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तीनों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद का बेटा असद और उसका साथी गुलाम दिल्ली पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम ने अवतार के जरिए उनसे 10 असलहे मंगवाए थे।

तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

असलहा सप्लाई की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस भी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुड्डू के नाम एक नोटिस भी जारी किया। जिसमें लिखा है कि आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर गुड्डू मुस्लिम से पूछताछ की जानी है।

 315 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़म खान ने दिया विवादित बयान, कहा- राजीव गांधी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला

Mon May 1 , 2023
Spread the loveरामपुर: रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। चुनाव प्रचार के दैरान उन्होंने कहा, ‘भगवान का बदला बहुत क्रूर है।’ वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘राजीव गांधी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, […]

You May Like