Bihar Board 12th Result 2024: आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Spread the love

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतेजार खत्म हुआ। आज यानी 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 23 मार्च को दोपहर 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी करेगी।

इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने कहा कि पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार के मुख्य भवन में परिणाम जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा 11 फरवरी को खत्म हुई थी और रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया था।

यहां से देखे रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर एक्टिव किया जाएगा।

ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्टल 2024

  • आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, रिजल्ट जारी होने के बाद, लिंक एक्टिव हो जाएगा।
  • बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • आपका कक्षा 12वीं बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसके बाद इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

यह भी पढ़ें:- Russia Moscow Attack: मॉस्को में हुआ आतंकी हमला, 60 की मौत

 126 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bade Miyan Chote Miyan: फिल्म Bade Miyan Chote Miyan का इंतजार हुआ खत्म, सामने आई ट्रेलर रिलीज की तारीख

Sat Mar 23 , 2024
Spread the loveBade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ लगातार सुर्खियों में है। दरअसल, फिल्म के टीजर और गाना सामने आने के बाद से फैंस में कॉफी […]

You May Like