तेजस्वी ने मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप के साथ मनाया जन्मदिन, लालू से आशीर्वाद लेने जाएंगे दिल्ली

Spread the love

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पटना स्थित राबड़ी आवास में उनकी मां और बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने केक काटा। तेजस्वी बुधवार को दिल्ली जाकर अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही अपनी बहन मीसा भारती से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राज्यभर में आरजेडी कार्यकर्ता तेजस्वी के बर्थडे पर विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।

पटना स्थित आरजेडी प्रदेश मुख्यालय में बर्थडे केक काटा जाएगा। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। इसके अलावा दलित बस्तियों में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। बुधवार को भी दलित बस्तियों में आर जे डी कार्यकर्ताओं और दलितों साथ भव्य आयोजन किया जाएगा।

बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीतिक धारा और जनमानस के बीच तेजस्वी एक ओजस्वी और लोकप्रिय राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। जनहित के प्रति उनके सभी प्रयास सफल हों, उनका तेज निरंतर बढ़ता रहे और उनके स्वास्थ्य उत्तम रहे।

bihar deputy chief minister tejashwi yadav 33rd birthday today celebrated  his birthday in pictures skm | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज  33वां जन्मदिन, देखें तस्वीरों में कैसे ...

मां और भाई के साथ रात में केक काटकर मनाया जन्मदिन

तेजस्वी यादव ने मंगलवार की रात मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ पटना में जन्मदिन मनाया. तेजस्वी यादव ने 12:00 बजे केक काटा. दोनों से आशीर्वाद भी लिया. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर जन्मदिन का वीडियो शेयर किया है. छोटे भाई को जन्मदिन पर आशीर्वाद भी दिया है|

यह भी पढ़ें : History of 9 November : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

 338 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जस्टिस D Y Chandrachud बने सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Wed Nov 9 , 2022
Spread the loveआज सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चन्द्रचूड़ बने। बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रचूड़ को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने सीजेआई यूयू ललित की जगह ली है, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यक्रम […]

You May Like