Bihar : उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, JDU से निकलकर किया नई पार्टी ‘RLJD’ का गठन

Spread the love

नीतीश कुमार से लंबे समय से चल रहे टकराव के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) छोड़ दी है। उन्होंने जेडीयू के एमएलसी के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को उन्होंने पटना में इसका ऐलान किया। जद (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रहे कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ की घोषणा कर दी। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। बोले कि पड़ोसी (आरजेडी) के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं सुशासन बाबू।

18 साल में तीन बार छोड़ा नीतीश का साथ; दूसरी बार बनाई नई पार्टी | Nitish  Kumar Vs Upendra Kushwaha New Party; Rashtriya Lok Janata Dal | Bihar  Politics - Dainik Bhaskar

पटना में दो दिन तक चला खुला सत्र

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानी सोमवार को पटना में नई पार्टी (Bihar Politics) की घोषणा करने का ऐलान किया था। कुशवाहा ने शहर में जदयू कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय खुला सत्र (19 व 20 फरवरी) आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भावी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे थे।

सभी कार्यकर्ताओं की थी एक ही राय

बैठक में भाग लेने वालों में से एक कार्यकर्ता ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि जदयू कार्यकर्ताओं ने सत्र के पहले दिन एक नया राजनीतिक संगठन बनाने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और इसकी घोषणा आज होनी थी। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा था कि नए राजनीतिक दल के गठन को लेकर सभी एकमत हैं।

Image

कार्यकर्ता ने जदयू को बताया राजद की बी-टीम

जदयू के एक अन्य कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद की बी टीम बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी पहचान खो दी है, इसलिए हमें राज्य के कल्याण के लिए एक नई पार्टी बनाने की जरूरत है। कुशवाहा ने हमारी मांग मान ली है।

कुशवाहा के करीबी ने ललन सिंह पर लगाए ये आरोप

कुशवाहा के करीबी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य माधव आनंद ने आरोप लगाया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जानबूझ कर न सिर्फ पार्टी की गरिमा गिराने का काम कर रहे हैं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री को भी अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : AI ChatGPT ने PM मोदी समेत कई नेताओं को बताया विवादित, Elon Musk को कहा सबसे धनी

 294 total views,  5 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Prithvi Shaw Case : मुंबई की अदालत ने सपना गिल समेत 3 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon Feb 20 , 2023
Spread the loveटीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सेल्फी विवाद में मुंबई की अदालत ने सपना गिल, तीन अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि इसके पहले टीम इंडिया  के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सेल्फी विवाद में ओशिवरा […]

You May Like