Lok Sabha Elections 2024: सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की भाजपा, कांग्रेस की नीतियां देश को बर्बाद…

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। जहां मंगलसूत्र और संपत्ति को लेकर वार-पलटवार अभी थमा भी नहीं था। अब कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के अमेरिका के विरासत टैक्स पर दिए बयान पर बहस छिड़ गई। भाजपा ने उन्हें घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां देश को बर्बाद करने वाली है। इस बीच कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से पल्ला झाड़ते हुए इसे उनका निजी बयान बताया है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित मालवीय

दरअसल, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय बुधवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने का फैसला किया है। अब, सैम पित्रोदा धन पुनर्वितरण के लिए 50 फीसदी विरासत कर की पैरवी करते हैं। इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका आधा हिस्सा छीन लिया जाएगा। 50 फीसदी हमारे द्वारा भुगतान किए जाने वाले सभी कर भी बढ़ जाएंगे, अगर कांग्रेस जीतती है।’

देश को बर्बाद किया: ब्रजेश पाठक

वहीं, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सैम पित्रोदा का बयान वास्तव में कांग्रेस पार्टी की आंतरिक रणनीति का हिस्सा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में कांग्रेस लोगों के आभूषणों और संपत्ति का सर्वेक्षण कराने, अधिग्रहित करने और बांटने की चर्चा चल रही है। इसे ऐसे लोगों के बीच बांटा जाएगा, जिन्होंने हमेशा देश को बर्बाद किया है। हम इसकी निंदा करते हैं और आने वाले समय में देश की जनता कांग्रेस को इसका परिणाम जरूर दिखाएगी।’

सैम पित्रोदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दे कि ये विवाद तब छिड़ा जब सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र कर रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका में विरासत कर यानी (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को दे सकता है। 55 फीसदी सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प नियम है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। हालांकि पूरी नहीं, आधी ही। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।’ उनके इस्सी बयान पर अब सियासत में बहस छिड़ गयी है।

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Election 2024: PM Modi के बयान पर गरमाई सियासत, चुनाव आयोग करेगा जांच

 59 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

China: चीन में इस बार दिखी सदी की सबसे भयावह बाढ़, कई देशों की बढ़ी टेंशन

Wed Apr 24 , 2024
Spread the loveChina : चीन में 100 साल की सबसे भयावह बाढ़ का अलर्ट है। चीन के कई प्रांत इस वक्त सैलाब में डूबे हैं। चीन की बी रिवर में वाटर लेवल 19 फीट पहुंचने की चेतावनी दी गई है। चीन में आए इस सैलाब ने लाखों घरों को अपनी […]

You May Like