Gujarat में भाजपा तो हिमांचल में कांग्रेस की बढ़त, मैनपुरी में डिंपल यादव जीत की दहलीज पर, रामपुर और खतौली में भी गठबंधन आगे

Spread the love

आज सुबह 8 बजे से ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। गुजरात में वोटों की गिनती के रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी अभी तक सभी 68 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। लेकिन यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। उत्तर प्रदेश में भी उपचुनाव की मतगणना चल रही है। उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा मैनपुरी सीट की हो रही है। जहां फिलहाल डिंपल यादव रघुराज शाक्य से आगे चल रही है। अभी काउंटिंग का दौर जारी है।

गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 2 चरणों में 01 दिसंबर और 5 दिसंबर को हुआ था। राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। गुजरात में परंपरागत रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है, हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी भी अपना पूरा जोर लगा रही है। रूझानों में सुबह 11 : 20 बजे खबर लिखे जाने तक, भाजपा 150, कांग्रेस 20, आप 7 और अन्य ने 4 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

जबकि हिमांचल प्रदेश में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले गए थे। हिमाचल प्रदेश में परंपरागत रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। रूझानों में सुबह 11 : 20 बजे खबर लिखे जाने तक, भाजपा 29, कांग्रेस 35, आप 0 और अन्य ने 3 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। उम्मीद की जा रही है कि आज दोपहर तक नई सरकार को लेकर चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी. फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपने-अपने जीत के दावें कर रहे हैं।

मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीत की दहलीज पर पहुंच गई हैं. यहां वो 90 हजार वोट से आगे चल रही हैं. चाचा शिवपाल यादव के क्षेत्र जसवंतनगर में उन्हें निर्णायक बढ़त मिल गई है. अकेले जसवंतनगर से डिंपल 60 हजार वोट से आगे हैं. वहीं आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्‍कर दे रही है। खतौली सीट पर भी भाजपा की राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया का मुकाबला है।

यह भी पढ़ें : History of December 8 : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के जन्मदिन के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

 295 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

RRB Group D Result 2022 : जल्द जारी होने जा रहा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, जानें प्रत्येक जोन का एक्सपेक्टेड कट ऑफ

Thu Dec 8 , 2022
Spread the loveलगभग 1 करोड़ उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट (RRB Group D Result) का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड इसी हफ्ते रिजल्ट जारी […]

You May Like