भाजपा दिग्गजों के नागपुर में लगा झटका, पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

Spread the love

नागपुर में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव कराए गए थे। इसमें भाजपा को एक भी अध्यक्ष पद नहीं मिला है। वहीं कांग्रेस ने बाजी मार ली है।

महाराष्ट्र में भाजपा और शिंदे गुट की सरकार बनने के बाद बीएमसी चुनाव की रणनीति तैयार हो रही है। इसी बीच नागपुर में भाजपा को झटका लगा है। पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस बाजी मार गई है। वहीं भाजपा के हाथ में अध्यक्ष का एक भी पद नहीं आया है। भाजपा को उपाध्यक्ष के तीन पद हासिल हुए हैं। यह चुनाव शनिवार को कराया गया था और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए गए थे। BJP first party since 1990 to touch 100-seat mark in Rajya Sabha -  OrissaPOST

खास बात यह  भी है कि नागपुर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखऱ बावनकुले का गृह नगर भी है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी वहीं से आते हैं। वहीं नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के 13 में से 9 पदों पर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष के 13 में से 8 पदों पर कब्जा जमा लिया।

कांग्रेस नेता राजेंद्र मुलक ने कहा, वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस की भूमि पर भाजपा को झटका लगा है। इससे पार्टी के मनोबल को धक्का लगेगा। चुनाव में जीत हार लगी रहती है लेकिन यह हार बताती है कि जिले में भाजपा कैडर हाथ से निकल चुका है। बता दें कि ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव भी यहां रविवार को कराया गया है। इसके अलावा सोमवार को जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी कराया गया।

 304 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Defence : दुनिया के कई देशों को 35,000 करोड़ रुपये तक के हथियार और ड्रोन्स का एक्सपोर्ट करेगा भारत

Tue Oct 18 , 2022
Spread the loveDefence : भारत ने बीते कुछ सालों में रक्षा क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है और अब आने वाले सालों में इसमें और इजाफा होने की तैयारी है। भारत की ओर से अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों को 35,000 करोड़ रुपये तक के हथियार और ड्रोन्स आदि […]

You May Like