अखिलेश यादव को BJP का करारा जवाब, बताया हिंदू आस्था का अपमान..

Spread the love

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हिंदू आस्था का अपमान करने के आरोप लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि सपा प्रमुख वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस दौरान पार्टी ने यादव पर रामभक्तों पर भी गोली चलवाने की बात कही। अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख ने कहा था कि हिंदू धर्म में कहीं भी पीपल के पेड़ के नीचे लाल कपड़ा और पत्थर रख दो, तो मंदिर बन जाता है।

दरअसल भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘अब अखिलेश यादव जो दावा करते हैं कि श्रीकृष्ण उनके सपने में आए थे, उन्होंने हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया है। वह कहते हैं केवल पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर रखने और अगर आप उसपर लाल झंडा रखेंगे, तो वह मंदिर बन जाता है। ऐसे किसी व्यक्ति की तरफ से हिंदू आस्था का इस तरह मजाक उड़ाया जाना हैरानी की बात नहीं है, जिसकी राजनीति श्रेय लेने और मासूम रामभक्तों पर गोली चलाकर गर्व महसूस करने में है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह वही अखिलेश यादव हैं, जो हिंदू साधुओं का ‘चिल्लम जीवी’ कहते हुए मजाक उड़ा रहे थे। ये वही अखिलेश यादव हैं जिनकी सरकार ने साधू और संतों पर क्रूर बल का इस्तेमाल किया था। यह वही अखिलेश यादव और पूरे कांग्रेस का ईकोसिस्टम है, जो कहते थे कि श्री राम का अस्तित्व नहीं है। 70 सालों तक इन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया। इन लोगों ने राम सेतु को खत्म करने की साजिश की। उन्होंने हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम से की।’

 361 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक आर्यन की एंट्री पर लोगों ने थिएटर में बजाई सीटियां..

Fri May 20 , 2022
Spread the loveबीते कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का डब्बा गोल ही रहा है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन की फिल्में भी यहां पर दम तोड़ती हुई नजर आई। इसी के साथ लोग यह भी कहते हुए नजर आए कि अब बॉलीवुड का अंत नजदीक है। […]

You May Like