अब तक सपा से नाराज बताए जा रहे आजम खान ने ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की और कहा कि उनके पुराने साथी आसिम राजा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पहले आजम की पत्नी तंजीन फातिमा के लड़ने की चर्चा थी।
रामपुर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर तमाम अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अब तक सपा से नाराज बताए जा रहे आजम खान ने ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की और कहा कि उनके पुराने साथी आसिम राजा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आजम खान ने आसिम के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि इस जीत से वह सबकी तकलीफों का हिसाब लेना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आसिम हार गए तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
-
आसिम राजा रामपुर का जाना माना नाम हैं। वह 10 बार के विधायक आजम खान के करीबी नेताओं में शामिल हैं और इस समय सपा के नगर अध्यक्ष हैं। आसिम राजा शमसी बिरादरी से आते हैं। उनकी शमसी बिरादरी में मजबूत पैठ है। पूर्व में व्यापारी नेता रहे हैं। लंबे समय से सपा से जुड़े हुए हैं। उनकी गिनती आजम खान के भरोसेमंद लोगों में होती ह
363 total views, 1 views today