Budget 2023 : पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा

Spread the love

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP ग्रोथ रेट के 6.5% होने का अनुमान लगाया है। यह पिछले 3 साल में सबसे धीमी ग्रोथ होगी। वहीं नॉमिनल GDP का अनुमान 11% लगाया गया है। FY23 के लिए रियल GDP अनुमान 7% है।

Image

सर्वे में कहा गया है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। सर्वे के अनुसार, PPP (पर्चेजिंग पावर पैरिटी) के मामले में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और एक्सचेंज रेट के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। सर्वे में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अनुमान, महंगाई दर अनुमान, विदेशी मुद्रा भंडार और व्यापार घाटे की जानकारी शामिल होती है।

Image Image Image

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा आर्थिक सर्वेशक्षण में कहा गया है कि देश की अर्थव्यवस्था ने जो कोरोना के समय खोया था उससे उबर गया है। सर्वे में कहा गया है कि कोविड-19 का खतरा कम होने से सप्लाई चेन में सुधार और मजबूत घरेलू डिमांड से ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

Image

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि FY23 में वृद्धि मुख्य रूप से निजी खपत, उच्च पूंजीगत व्यय, मजबूत कॉर्पोरेट बैलेंस शीट, छोटे व्यवसायों में ऋण वृद्धि और शहरों में प्रवासी श्रमिकों की वापसी से प्रेरित थी।

इसने यह भी कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक का 6.8 प्रतिशत का मुद्रास्फीति अनुमान निजी खपत को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है, भले ही यह केंद्रीय बैंक की 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा से अधिक है। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023 के लिए मुद्रास्फीति की वजह से भी निवेश की भावना प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : Asaram को उम्रकैद की सजा, शिष्या से रेप के मामले में गुजरात कोर्ट ने सुनाया फैसला

 366 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'Hind City' के नाम से जाना जाएगा संयुक्त अरब अमीरात का अल मिन्हाद जिला, PM राशिद अल मकतूम ने बदला नाम

Tue Jan 31 , 2023
Spread the loveदुबई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने हाल ही में दुबई शहर के एक जिले अल मिनहाद का नाम बदलकर ‘हिंद शहर’ कर दिया है। इस शहर में हिंद-1, हिंद-2, हिंद-3 और हिंद-4 को रखा गया है। यह पूरा इलाका करीब 84 किमी. का है। […]

You May Like