Lucknow के अकबर नगर में दूसरे दिन भी चला बाबा का बुलडोजर

Spread the love

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में दुसरे दिन भी बुलडोज़र से घरों को तोड़ने का काम जारी रहा है। वही इस, कार्रवाही पर झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों का रो रो कर बुरा हाल भी हो रहा है। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश मिलने के बाद से अकबर नगर में घरों व झोपड़पट्टी को तोड़े जाने की कार्रवाही की जा रही है। सभी लोगों के समान को घर से बाहर निकलवाया जा रहा है।

वही, यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार हमारे घरों को तोड रही है लेकिन सरकार हमे रहने के लिए मकान नही दे रही है। वही, इससे पहले की कार्रवाही में एलडीए ने 23 पोकलैंड और जेसीबी की मदद से 24 अवैध शोरूम और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। एलडीए ने सबसे पहले लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री सोहेल हैदर अल्वी के बेसमेंट सहित तीन मंजिला ताज फर्नीचर शोरूम को गिराना शुरू किया। फिर उसके कुछ ही देर बाद उसके बगल स्थित सम्राट फर्नीचर शोरूम भी ध्वस्तीकरण की जद में आ गया।

यह भी पढ़ें:- Assam: असम के सीएम ने ऐसा क्या कहा कि रद्द हुआ बाल विवाह कानून

 89 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ

Thu Feb 29 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 29 फरवरी 2024, गुरूवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए गुरूवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like