बुर्के वाली बिकिनी Burkini क्या है? जिस पर मचा है दुनिया के कई देशों में बवाल

Spread the love

Burkini : हमेशा से ही महिलाओं के पहनावे को लेकर तमाम बंदिशें रहीं हैं। पहले तो यह बंदिश परदे के नाम पर होती थीं, लेकिन अब यह राजनीतिक कारणों की वजह से होती हैं। अब बुर्किनी नामक कपड़े को लेकर बवाल मचा हुआ है।

10 women become first forced off Cannes beach for wearing burkinis | Daily  Mail Online

करीब एक महीने पहले फ्रांस के शहर ग्रेनोबल ने स्विमिंग पूल में मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी पहनने की इजाजत दे दी थी। इस फैसले पर वहां खूब हंगामा हुआ, मामला पहले लोअर कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। 21 जून के फैसले में अदालत ने ग्रेनोबल शहर के फैसले को रद्द करते हुए बुर्किनी पर बैन को बरकरार रखा है। इसके बाद बुर्किनी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

Muslim Fashion Industry Reacts to France's Burkini Ban – WWD

कुछ साल पहले फ्रांस के कोर्सिका में बवाल होने के बाद महापौर ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर बैन लगा दिया था। दरअसल एक मुस्लिम महिला समुद्र में बुर्किनी पहनकर नहा रही थी। तभी वहां मौजूद कुछ लोग उसकी तस्वीरें लेने लगे। वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और झड़प हो गई। ये झड़प हिंसा में बदल गई और इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए।

Remember Burkini? The other controversial outfit before Hijab row -  Lifestyle News

आखिर ये बुर्किनी चीज क्या है?

Burkini : ‘बुर्किनी’ एक तरह का स्विम सूट है। इससे शरीर पूरी तरह से ढक जाता है। ये खासतौर से उन मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाया गया था जो समुद्र में बिकिनी जैसे कपड़े नहीं पहन पाती हैं। बुर्का और बिकिनी को मिलाकर इस कॉस्ट्यूम का नाम बुर्किनी रखा गया।

Marks and Spencer launches burkha swimsuit for Muslim women | Daily Mail  Online

ये ड्रेस काफी हद तक बुर्के से मिलती-जुलती है, लेकिन बुर्के के उलट इसमें चेहरा खुला रहता है। बुर्किनी का इस्तेमाल मुस्लिम महिलाएं काफी हद तक इस्लाम के नियमों के दायरे में रहकर स्विमिंग पूल में नहाने के लिए करती हैं।

बुर्किनी के अस्तित्व में आने की कहानी भी बेहद रोचक है। सबसे पहले साल 2004 में लेबनान मूल की एक ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिम फैशन डिजाइनर अहेदा जेनेटी ने बुर्किनी डिजाइन की थी। अहेदा जानती थीं कि मुस्लिम महिलाओं को बुर्के में स्विमिंग करने में परेशानी होती है। इसलिए अहेदा ने बुर्का और बिकिनी को मिलाकर बुर्किनी डिजाइन की। ये हमेशा से नेताओं के लिए राजनीतिक मुद्दा बनी रही है।

Banning the burkini reinforces a single story about Muslim women: they need  saving

Burkini : बुर्किनी पहनने के बाद महिला सिर से लेकर पैर तक ढक जाती हैं। सिर्फ उसका चेहरा खुला रहता है। 2009 में फ्रांस में एक महिला ने सबसे पहले बुर्किनी पहनी थी। वह बुर्किनी पहनकर समुद्र पर गईं और चर्चा में आ गईं। इसके बाद इस मुस्लिम परिधान पर काफी बवाल मचा था।
जबसे महिलाओं ने बुर्किनी पहनना शुरू किया है तबसे ही इस पर बवाल होता रहा है। इस परिधान पर नेता काफी राजनीति भी करते आए हैं। बुर्किनी स्पेन, पुर्तगाल, ऑस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका में बैन है।

2016 से ही फ्रांस ने बुर्किनी पर लगाई है बैन –

Burkini : फ्रांस ने अपनी धर्मनिरपेक्षता का हवाला देते हुए धार्मिक प्रतीकों के सार्वजनिक इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है। फ्रांस में पगड़ी, हिजाब, सिर की टोपी और क्रूसीफिक्स या क्रॉस के निशान जैसे धार्मिक प्रतीकों के स्कूलों और ऑफिसों समेत सार्वजनिक जगहों पर इस्तेमाल पर रोक है।

Judge in French Riviera's Nice Deals Further Blow to Burkini Foes

फ्रांस ने स्कूलों में 2004 में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी। 2011 में फ्रांस ने बुर्का और नकाब पर बैन लगाया।

अगस्त 2016 में सबसे पहले फ्रांस के कान्स शहर ने सार्वजनिक स्विमिंग पूल में बुर्किनी के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। इसके कुछ दिनों बाद फ्रांसीसी शहर नीस में समुद्र किनारे एक मुस्लिम महिला से पुलिस द्वारा जबरन बुर्किनी उतरवाने को लेकर खूब बवाल मचा था।

Burkini : कुल मिलाकर करीब 30 फ्रांसीसी शहर स्विमिंग पूल में बुर्किनी के इस्तेमाल पर बैन लगा चुके हैं।

Swedish Municipality Buys Children Burkinis For Swimming Lessons

यह भी पढ़ें : Nepal की राजधानी काठमांडू में गोलगप्पे की बिक्री पर लगी रोक, भारत के लिए भी है चेतावनी

आखिर फ्रांस में क्यों बैन है बुर्किनी? 

1. ये स्विमिंग पूल के कपड़ों को लेकर बनाए नियमों का उल्लंघन है

2. ये उसकी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन है।

फ्रांस सरकार ने स्विमिंग पूल में किस तरह के स्विमसूट पहने जा सकते हैं, इसे लेकर एक सख्त नियम बनाया है। फ्रेंच अथॉरिटी का दावा है कि सार्वजनिक स्विमिंग पूल में कपड़ों को लेकर सख्त नियम स्वास्थ्य कारणों से बनाए गए हैं।

Burkini Ban Outrage Builds As Women Forced To Undress On Beach

इस नियम के तहत वहां स्विमिंग कैप पहनना कंपलसरी है। पुरुषों को बैगी स्विम ट्रंक (हाफ पैंट), बैगी स्विमसूट, वेटसूट्स या सन प्रोटेक्शन सूट्स पहनने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें : Mallika Sherawat का फिल्म ‘RK/RKAY’ में एक बार फिर दिखेगा बाेल्ड अवतार

 555 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लव राशिफल 28 जून: इन राशि वालों की आज अपने प्यार से होगी मुलाकात, इनकी होगी पार्टनर से अनबन

Tue Jun 28 , 2022
Spread the loveज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार और रिश्तों का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य से जानिए – मेष : आज आप अपने संबंधों को बेहतर बनाने के […]

You May Like