By-Elections Result : रामपुर सीट पर खिला BJP का कमल, आजमगढ़ में ‘निरहुआ’ बनाये हुए हैं निर्णायक बढ़त

Spread the love

By-Elections Result : देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम धीरे-2 सामने आ रहे हैं। दो लोकसभा सीटों का परिणाम आ गया है। यूपी में बीजेपी ने सपा को उसके गढ़ रामपुर में मात दे दी है। यहां बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने सपा उम्मीदवार आसिम रजा को 42 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। आजमगढ़ में भी बीजेपी ने निर्णायक बढ़त ले ली है।

Who is ghanshyam singh lodhi and Asim Raja in Rampur by eletion | Rampur By  Election: कौन हैं SP के आसिम रजा? पूर्व सपा नेता से ही लड़नी होगी "चुनावी  जंग" |

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, निरहुआ को अब तक 2.79 लाख वोट मिले हैं। वहीं, धर्मेंद्र यादव 2.66 लाख मतों के साथ दूसरे नंबर हैं। बीएसपी प्रत्याशी को 2.33 लाख वोट अब तक मिले हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी हार मान ली है।

आजम खान ने कहा था रामपुर वालों मेरे मुंह पर कालिख मत पोत देना –

By-Elections Result : आजमगढ़ में भी कमल खिलने की संभावना दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अब तक की गिनती के बाद 13 हजार के करीब मतों से आगे चल रहे हैं।

Dharmendra Yadav Vs Nirahua: Mulayam Singh Yadav Nephew and Akhilesh Yadav  Brother is richer than BJP Dinesh Lal Yadav, know both Property and  networth amit Azamgarh Bypoll - आजमगढ़ उप चुनाव: दिनेश

2014 के बाद रामपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर बीजेपी का कब्ज़ा हुआ है। 2019 में रामपुर की जनता ने सपा के आजम खान को इस सीट से सांसद बनाकर भेजा था। लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें : By-election Result : आजमगढ़ में निरहुआ चल रहे आगे वहीं रामपुर में भी सपा पिछड़ी

By-Elections Result : रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से ज्यादा साख आजम खान की लगी थी। कहा जा रहा था कि आसिम रजा तो सिर्फ चेहरा हैं, असल में चुनाव तो आजम खान लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार की कमान भी खुद आजम खान ने ही संभाली थी।

Akhilesh Yadav, Azam Khan choose MLA seats over Lok Sabha to focus on Uttar  Pradesh politics- The New Indian Express

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो प्रचार में भी नहीं उतरे। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान तो यहां तक कहते नजर आए कि रामपुर वालों मेरे मुंह पर कालिख मत पोत देना।

Azam Khan released from Sitapur jail after 27 months

यह भी पढ़ें : PMGKAY Scheme : सितंबर के बाद बंद हो जायेगी मुफ्त राशन योजना? वित्त मंत्रालय के मुताबिक अब नहीं है इसकी जरूरत

By-Elections Result : रामपुर में बीजेपी की जीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत इस बात को साबित करती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP : Facebook के प्यार के लिए लड़की जा रही थी सरहद पार (पाकिस्तान), अटारी बॉर्डर से हुई गिरफ्तार

उधर समाजवादी पार्टी प्रवक्ता भुवन जोशी ने हार का ठीकरा बसपा पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि नतीजे इस बात का प्रमाण है कि बसपा बीजेपी की बी टीम है और उसे एनडीए का हिस्सा बन जाना चाहिए। बता दें कि बसपा ने रामपुर में अपना कैंडिडेट नहीं उतारा था।

यह भी पढ़ें : History of June 26 : पहले टूथब्रश के आविष्कार की क्या है कहानी? जानें आज का इतिहास

यह भी पढ़ें : Maharashtra : संजय राउत के भड़काऊं बोल – सड़कों पर हैं लाखों शिवसैनिक, बस हमारे एक इशारे की देर, दिल्ली और नागपुर में बैठे हैं आपके बाप..

 525 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

By-Elections Result : अखिलेश के गढ़ में निरहुआ ने खिलाया कमल, इस जीत को CM योगी ने बताया 2024 के लिए जनता का संदेश

Sun Jun 26 , 2022
Spread the loveBy-Elections Result : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। वहीं सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर रहे। जबकि बसपा के गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने […]

You May Like