By-Elections Result : अखिलेश के गढ़ में निरहुआ ने खिलाया कमल, इस जीत को CM योगी ने बताया 2024 के लिए जनता का संदेश

Spread the love

By-Elections Result : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। वहीं सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर रहे। जबकि बसपा के गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने पहले ही हार स्वीकार कर लिया था।

अखिलेश यादव के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान बाकी है लेकिन उन्होंने ट्वीट कर इस जीत को जनता की जीत बताया है।

By-Elections Result : आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेशलाल निरहुआ की जीत हो चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और कहा है, वह आजमगढ़ में लोगों की खातिर काम करने के लिए रवाना हो रहे हैं।

Dinesh Lal Yadav 'Nirhua' Reached The Collectorate To Buy Nomination  Papers, See Report | नामांकन पत्र खरीदने कलेक्टोरेट पहुंचे Dinesh Lal Yadav  'निरहुआ', देखिए रिपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विजयी प्राप्त की है और साथ ही साथ बीजेपी के रामपुर से घनश्याम सिंह लोधी विजय प्राप्त की है। हमने सबका साथ भी लिया सबका विकास भी किया सबका विश्वास भी अर्जित भी किया। ये जनादेश उसका प्रतीक है पीएम मोदी के विजन का और मोदी जी पर जनता जनार्दन की ये मुहर है।

सीएम योगी ने कहा 2024 में उत्तर प्रदेश से 80 में 80 सीटें निकलेंगी –

Cm Yogi Reached Azamgarh 69 Projects Will Be Given To District Crowd  Gathered At Rally Place - सीएम योगी आजमगढ़ में बोले: 'जिस गाड़ी में सपा का  झंडा, समझो होगा कोई जानामाना

यह भी पढ़ें : By-Elections Result : रामपुर सीट पर खिला BJP का कमल, आजमगढ़ में ‘निरहुआ’ बनाये हुए हैं निर्णायक बढ़त

By-Elections Result : आज के चुनाव में प्रदेश की गंदी और नकारात्मक सोच, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की वजह से यह जनादेश प्राप्त हुआ है। 2024 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के 80 के 80 सीटों पर विजय होगी उसी की जनादेश आज की है।

वहीं रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम रजा और आजम खान ने बीजेपी की जीत की खबरों से नाराज होकर मीडिया के लोगों पर सवाल उठाया। आसिम रजा ने कहा कि हमारे बूथों और इलाकों में वोट नहीं डालने दिया गया है। अगर जीत होती है, तो भी बीजेपी ने इसपर बड़ी धांधली की है।

क्या नाम बदलने से ही निरहुआ बन पाएंगे अखिलेश के खिलाफ चेहरा?| Lok Sabha  Election 2019, dinesh lal yadav Nirahua gets new name in Azamgarh, nodsps –  News18 हिंदी

यह भी पढ़ें : MP : Facebook के प्यार के लिए लड़की जा रही थी सरहद पार (पाकिस्तान), अटारी बॉर्डर से हुई गिरफ्तार

By-Elections Result : देश के छह राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी हो गए. मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। इन सीटों पर बीते 23 जून को वोट पड़े थे। लोकसभा की तीनों सीटों पर भारी उलट फेर हुआ है। एक तरफ यूपी में सपा के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर जैसी दोनों सीटों पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है तो दूसरी और संगरूर लोकसभा सीट से उपचुनाव हारकर आम आदमी पार्टी लोकसभा में शून्य पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें : History of June 26 : पहले टूथब्रश के आविष्कार की क्या है कहानी? जानें आज का इतिहास

यह भी पढ़ें : PMGKAY Scheme : सितंबर के बाद बंद हो जायेगी मुफ्त राशन योजना? वित्त मंत्रालय के मुताबिक अब नहीं है इसकी जरूरत

यह भी पढ़ें : Maharashtra : संजय राउत के भड़काऊं बोल – सड़कों पर हैं लाखों शिवसैनिक, बस हमारे एक इशारे की देर, दिल्ली और नागपुर में बैठे हैं आपके बाप..

 565 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj ka Career Horoscope 27 June : मिथुन राशि वालों के सामने आएंगी बाधाएं, कर्क राशि वालों का बर्बाद होगा समय

Mon Jun 27 , 2022
Spread the loveAaj ka Career Horoscope 27 June: आज कई राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ राशि वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है। जानें सभी 12 राशियों का हाल- मेष: काम में व्यस्त दिन के लिए खुद को तैयार करें। यह […]

You May Like