CBI ने समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज किया भ्रष्टाचार का केस, आर्यन खान केस से चर्चा में आए

Spread the love

नई दिल्ली: CBI ने NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में केस दर्ज किया है। CBI सूत्रों के अनुसार, समीर वानखेड़े समेत 5 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमें NCB के अन्य अधिकारी शामिल है। CBI ने कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन भी किया है जिसमे मुंबई , रांची, कानपुर  और दिल्ली शामिल है। सीबीआई की ओर दर्ज FIR में आरोप लगाए गए हैं कि समीर वानखेड़े औऱ अन्य ने कोडिला क्रूज आर्यन खान मामले में 25 करोड़ की डिमांड की थी और 50 लाख उगाही के तौर पर ले लिए थे।

समीर वानखड़े पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, आर्यन खान से 25 करोड़ वसूलने की साजिश का आरोप - sameer wankhede team wanted 25 crore extortion from shah rukh khan in aryan

CBI ने मुम्बई NCB के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े समेत 4 अन्य लोग जिनमे विश्वा विजय सिंह, तत्कालीन सुपरिटेंडेंट एनसीबी, आशीष रंजन, तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी, मुंबई एनसीबी, केपी गोसावी, संविले डिसूजा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर 29 लोकेशन्स पर छापेमारी की है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किया था गिरफ्तार

समीर वानखेड़े ने कथित क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। उस वक्त समीर मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के प्रमुख थे। आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। मई 2022 में पर्याप्त सूबतों के अभाव में आर्यन खान को आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

आरोपो के अनुसार, NCB को इन्फॉर्मेशन मिली थी कि एक प्राइवेट क्रूज शिप पर कुछ प्राइवेट लोग ड्रग्स कन्ज्यूम कर रहे है और उनके पास ड्रग्स है। आरोप है इस केस में इन सभी आरोपियों ने 25 करोड़ रुपए की उगाही गिरफ्तार आरोपियों से करने को कोशिश की और धमकी दी ऐसा न करने पर नारकोटिक्स बरामद होने के आरोप में फंसा दिया जाएगा। साथ ही टोकन एमाउंट के तौर पर 50 लाख रुपए ले भी लिए गए थे।

इस केस को दर्ज कर CBI ने आज समीर वानखेड़े और बाकि के आरोपियों के 29 ठिकानों जिसमे मुंबई, दिल्ली, रांची, लखनऊ, चेन्नई, गुवाहाटी शामिल है यहां रेड्स कर तमाम संदिग्ध कागजात, कैश और आर्टिकल्स रिकवर किए है। जल्द ही समीर वानखेड़े और दूसरे आरोपियों को सम्मन कर जांच में शामिल करने के आदेश सीबीआई की तरफ से दिए जा सकते है। CBI सूत्रों के मुताबिक समीर वानखेड़े और बाकी के आरोपियों ने साजिश के तहत शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपए उगाही के तौर पर मांगने की साजिश रची थी।

विजिलेंस की जांच में रिपोर्ट में भी उठे थे सवाल

इस मामले में विजिलेंस टीम ने भी समीर बानखेड़े व अन्य अधिकारियों के बयान दर्ज किए थे उस दौरान भी वो संदेह के दायरे में थे। बता दे की आर्यन खान मामले में समीर बानखेड़े को बाद में जांच से हटा दिया गया था और उन्हें अपने होम काडर में भेज दिया गया था। वहीं एक जांच अधिकारी को वापस CISF भेज दिया था और,दो अधिकारियों को  सस्पेंड भी किया गया था।

यह भी पढ़ें : http://कर् बोले संजय राउत, कहा- ‘बजरंगबली की गदा BJP के सिर पर पड़ी’

 296 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP Nikay Results 2023: आजम खान का किला ध्वस्त, BJP कमल खिलाने में रही कामयाब

Sat May 13 , 2023
Spread the loveUP Nikay Results 2023: राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने आजम खां का सियासी खेल पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में रामपुर की स्वार टांडा सीट से अपना दल के शफीक अंसारी की जीत हो गई है। बीजेपी गठबंधन से अपना दल […]

You May Like