12th Board Result 2023: CBSE ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Spread the love

नई दिल्ली:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई के कक्षा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट को परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र 12वीं कक्षा के रिजल्ट को अधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर व अन्य माध्यमों से भी डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 87.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बता दे कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक दिन पहले डिजिलॉकर का सुरक्षा पिन जारी किया था। सुरक्षा पिन के जारी होने के ठीक एक दिन बाद सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।

CBSE Board Class 12th Result DECLARED ON cbse gov in cbse nic in HERE IS STEP BY STEP PROCESS TO CHE- India TV Hindi

सीबीएसई परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और Digilocker पर digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद संभावना है कि बोर्ड आज या फिर कल सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दे। बोर्ड ने अपनी परिणाम वेबसाइट, results.cbse.nic.in 2023 को अपडेट कर दिया है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत 5.38 प्रतिशत अंक गिरा है। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 16,96,349 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। कक्षा 12वीं के लिए 115 विषय है।

बता दे कि 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है।

यह पिछले वर्ष से 5 प्रतिशत कम है। सीबीएसई बोर्ड में पिछले साल 91.25% लड़के पास हुए थे, जबकि इस साल 84.67% लड़के ही पास हुए हैं। वहीं पिछले साल 94% छात्राएं पास हुई थीं जबकि इस साल 90.68% छात्राएं ही पास हुई हैं।

CBSE Board 12th Board Result 2023: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर छात्र CBSE Board Class 10th Result 2023 या CBSE Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रोल नंबर दर्ज करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
  • अब सीबीएसई परिणाम चेक और डाउनलोड करें।

CBSE Board 12th Board Result 2023: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइठ Digilocker.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां मांगी गई जानकारियों को भरकर सबमिट करें।
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे डाउनलोड या प्रिंट करा लें।

यह भी पढ़ें : http://History of may 12 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

 216 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of may 13 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sat May 13 , 2023
Spread the loveHistory of may 13: 13  मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 1643 – चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हुई। 1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ। 1830 – इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना। 1918 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में […]

You May Like