केन्द्र सरकार जल्द लाने वाली है नया श्रम कानून, बढ़ेगा पीएफ और बेसिक वेतन, हफ्ते में मिलेगी 3 दिन की छुट्टी

Spread the love

भारत सरकार देश में जल्द ही नया श्रम कानून (New Labour Code) कानून लागू करने जा रही है। केन्द्र सरकार की वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव करने की योजना है। जिसके बाद एक साल काम करने पर ही कर्मचारी ग्रेच्युटी का हकदार हो जायेगा। वहीं, तय समय से 15 मिनट भी ज्यादा काम करने पर कर्मचारियों को ओवरटाइम मिलेगा।

जानिए क्या है नया श्रम कानून, क्या हुए हैं इसमें बदलाव और क्यों किया जा रहा  है इसका विरोध? - what is new labor law up bjp govt against labor prsgnt

नए श्रम कानून में चार दिन काम और तीन दिन छुट्टी का प्रावधान दिया जाएगा। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, 31 से ज्यादा राज्यों ने इसे स्वीकार कर लिया है। ज्यादातर राज्यों ने इसके लिए नियम भी बना लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ राज्यों ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई है, जिसके लिए चर्चा की जा रही है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कानून को सरकार कब लाएगी, लेकिन जल्द ही नए कानून को लागू किया जाएगा।

New Labour Codes : सैलरी, छुट्टियां और काम के घंटे, नए श्रम कानून से आप पर  कैसे पड़ेगा असर? - New Labour Codes Basic Pay leaves and work hours change  How the

नया श्रम कानून आने से कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। कर्मचारियों को सप्ताह में 48 घंटे काम करना होगा। इस दौरान दो बार आधे घंटे की छुट्टी भी मिलेगी। अगर कंपनी 12 घंटे की वर्क शिफ्ट को लागू करती है तो उसे कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन की छुट्टी देनी पड़ेगी।

Government is going to implement New Labour Law, will get overtime money  for working even 15 minutes extra | सरकार लागू करने जा रही New Labour Laws,  15 मिनट भी ज्यादा काम

नए कानून के तहत अगर किसी कर्मचारी को लंबी छुट्टी लेनी होती थी तो उसे कम से कम 240 दिन तक साल में काम करना पड़ता था, लेकिन अब मात्र 180 दिन काम करने पर छुट्टी ली जा सकती है। महिला कर्मचारियों की सहमति के बिना उन पर नाइट शिफ्ट में काम करने का दबाव नहीं डाला जा सकेगा।

ज्यादा कटेंगे पीएफ और ग्रेच्युटी: नए ड्राफ्ट रूल्‍स के अनुसार, बेसिक सैलरी कुल वेतन की 50 फीसदी या ज्‍यादा होगी। बेसिक सैलरी बढ़ने से पीएफ और ग्रेच्युटी के लिए कटने वाला पैसा बढ़ जाएगा। ऐसे में नए नियम लागू होने के बाद कर्मचारी के हाथ में सैलरी तो कम आएगी, लेकिन प्रॉविडेंट फंड और ग्रेच्युटी ज्यादा मिलेगी।

दो दिन में फ़ाइनल सेटलमेंट: नया श्रम कानून आने के बाद सिर्फ दो दिन में कर्मचारियों का पूरा और अंतिम भुगतान हो जाएगा। कहीं नौकरी छोड़ने या नौकरी से निकालने की दशा में पैसे से जुड़े सारे प्रोसेस सिर्फ दो दिन में सेटल हो जाएंगे। वर्तमान समय में अंतिम भुगतान पूरा करने में 45 दिन लगते हैं।

किसी मुद्दे पर यूनियन और नियोक्ता के बीच बातचीत फेल होने पर इसकी जानकारी सरकार को दी जाएगी और मामला ट्रिब्यूनल भेजा जाएगा। अंतिम फैसला आने तक कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। इसमें सामूहिक छुट्टी को भी हड़ताल की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी के निर्माण में क्या है कांशीराम की भूमिका?

 319 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Valmiki Jayanti : वाल्मीकि जंयती पर जानें क्या है वाल्मीकि समाज के लोगों की आज की दशा

Sun Oct 9 , 2022
Spread the loveवाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti 2022) का त्योहार महर्षि वाल्मीकि की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने महान हिंदू महाकाव्य रामायण को लिखा था. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह अश्विन महीने की पूर्णिमा के दिन पड़ता है। जो इस साल वाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी। […]

You May Like