CISF ने निकाली 540 पदों पर भर्तियां, अग्निवीर से अलग हैं ये भर्तियां

Spread the love

देश की सेना में सेवा देने के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF ने भी 540 पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार 26 सितंबर से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती हेड कॉस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी। CISF ने इन भर्तियों में लड़कियों और EWS के लिए पदों को आरक्षित भी किया है।

cisf recruitment 2021 central industrial security force cisf bumper recruitments for military personnel retiring from the indian army sry | CISF Recruitment 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर रहा है 2,000 पदों

कब से कब तक किया जा सकता है आवेदन

26 सितंबर 2022 से 26 अक्टूबर 2022 के बीच कभी भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा। अभ्यर्थी चाहें तो CISF की ऑफिसियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म फीस 100 रुपए है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में फॉर्म भर सकते हैं।

पद

कुल 540 पदों में 122 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के हैं। इसमें 57 सीट अनारक्षित हैं। ओबीसी के लिए 31, एससी के लिए 16, एसटी के लिए 8 पद हैं। EWS कोटे में 10 सीटें दी गई हैं। 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही हेड कॉस्टेबल के कुल पद 418 हैं। 182 पद अनारक्षित हैं। 112 पद ओबीसी के लिए रिजर्व हैं। एससी के लिए 61 और 29 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 36 पद आरक्षित हैं। EWSकोटे में कुल 34 सीटें हैं।

क्यो होनी चाहिए योग्यता

CISF के द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम इंटरमीडिएट होना चाहिए। उम्र 18 से 25 के बीच में ही होनी चाहिए। यानी उसका जन्म 26 अक्टूबर 1997 से 25 अक्टूबर 2004 के बीच होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिये। नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल-ओबीसी पुरुष की लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर और लड़की की लंबाई 157 होनी चाहिए। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 165 सेंटीमीटर किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह लंबाई 162.5 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला अभ्यर्थी की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

CISF Fireman Constable Recruitment 2022: 12th Pass Can Apply - Sentinelassam

र्ती के लिए चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी का सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद होती है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा 100 नंबर की होगी। कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल इंटेलिजेंस के 25, जनरल नॉलेज के 25, अर्थमेटिक्स के 25 प्रश्न के साथ अंग्रेजी और हिन्दी के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद टाइपिंग टेस्ट होगा, इसमें अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 वर्ड प्रति मिनट और हिन्दी में 30 वर्ड प्रति मिनट होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : नाशपाती हैं कई गुणों से भरपूर, आइये जानते हैं इसके बारे में

 345 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री Biplab Kumar Deb जायेंगे राज्यसभा, भाजपा ने माणिक साहा की सीट से बनाया उम्मीदवार

Sat Sep 10 , 2022
Spread the loveत्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री Biplab Kumar Deb राज्यसभा जाएंगे। बीजेपी ने उन्हें त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। इससे पहले बीजेपी ने बिप्लब देब को हरियाणा का प्रभारी भी बनाया है। बता दें कि मई में उन्होंने त्रिपुरा के सीएम पद से इस्तीफा […]

You May Like