CM Bhagwant Mann ने पीएम मोदी पर किया तीखा हमला, कहा- 2024 में मोदी पुतिन बन जाएंगे

Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित आम आदमी पार्टी (AAP) की महारैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 2024 का चुनाव जीतती है, तो पीएम नरेंद्र मोदी पुतिन बन जाएंगे।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann Admitted to Hospital Due to Stomach ache: Report

दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ महारैली का आयोजन किया गया था। रैली में भगवंत मान ने आगे कहा कि बीजेपी नेताओं ने मोदी को भारत का ‘मलिक’ मानना​​शुरू कर दिया है। अगर 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने का फैसला करते हैं, तो ही देश बच जाएगा।

बता दें कि सेवा मामलों पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा रैली का आयोजन किया गया है।इस रैली में दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली आप नेता व मंत्री गोपाल राय और आप सांसद संजय सिंह ने संबोधित किया।

केंद्र सरकार अध्यादेश पर दोबारा सोचें

अध्यादेश को वापस लेने की मांग करते हुए आप ने कहा है कि केंद्र सरकार को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए और दिल्ली के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से ‘महा रैली’ में बड़ी संख्या में आने का आग्रह किया था। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने व्यापक प्रचार किया है, लोगों तक पहुंचे हैं और उन्हें अध्यादेश के बारे में बताया है कि यह उनके दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें :  http://G-20 Varanasi: विदेश मंत्री जयशंकर ने बनारस में अनुसूचित जाति बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता

 260 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM Modi ने दिल्ली में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का किया उद्घाटन, जानिए क्यों है ये खास

Sun Jun 11 , 2023
Spread the loveनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह साढ़े 10 बजे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और प्रगति मैदान सम्मेलन केंद्र में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी के ‘मिशन कर्मयोगी’ की दिशा में इसे अगला कदम माना जा […]

You May Like